फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Blessings will be showered on Mahashivratri in auspicious yoga

Kasganj News: महाशिवरात्रि पर शुभ योग में बरसेगी कृपा

Sun, 15 Feb 2026 12:54 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 15 Feb 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Blessings will be showered on Mahashivratri in auspicious yoga
फोटो01पंड़ित मुकुंद बल्लभ भट्ट। संवाद
कासगंज। महाशिवरात्रि का पावन पर्व, इस वर्ष विशेष ज्योतिषीय संयोगों के कारण अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक चतुर्ग्रही योग में श्रद्धालुओं पर भोले नाथ की कृपा बरसेगी।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य मुकुंद वल्लभ भट्ट का कहना है कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान शिव की उपासना से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, लेकिन इस बार ग्रह-नक्षत्रों की अद्भुत स्थिति इसे और भी खास बना रही है। कई वर्षों बाद इतने शुभ योग एक साथ बन रहे हैं। कुंभ राशि में चतुर्ग्रही योग का निर्माण होगा। इससे बुधादित्य, शुक्रादित्य, लक्ष्मी नारायण जैसे शुभ योग बनेंगे। बुधादित्य योग बुद्धि और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाने वाला माना जाता है, जबकि शुक्रादित्य योग सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य प्रदान करता है। लक्ष्मी नारायण योग आर्थिक उन्नति का संकेत देता है। चतुर्ग्रही योग चार ग्रहों की युति से विशेष प्रभाव उत्पन्न करता है।
विज्ञापन

इसके साथ ही सर्वार्थ सिद्धि, प्रीति, ध्रुव और व्यतिपात जैसे दुर्लभ योग भी इस दिन बन रहे हैं। सर्वार्थ सिद्धि योग को हर कार्य में सफलता देने वाला माना जाता है, वहीं प्रीति और ध्रुव योग स्थिरता तथा शुभ फल प्रदान करते हैं। व्यतिपात योग को भी आध्यात्मिक साधना के लिए महत्वपूर्ण माना गया है। ग्रह-नक्षत्रों की अनुकूल चाल के कारण यह महाशिवरात्रि आध्यात्मिक साधना के लिए अत्यंत फलदायी मानी जा रही है। श्रद्धालु इस अवसर पर पूजा-अर्चना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed