फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Bike rider dies after colliding with loader, two injured

Kasganj News: लोडर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

Thu, 09 Apr 2026 11:29 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after colliding with loader, two injured
फोटो 34 - मृतक स्वदेश का फाइल फोटो।
कासगंज। अमांपुर क्षेत्र में बुधवार देर रात गांव लखमीपुर के पास एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की माैत हो गई। हादसे में दो अन्य युवक घायल हो गए। ये युवक मजदूरी करने के बाद अपने गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन

देवरी गांव निवासी स्वदेश (28), विकास (22) और आदेश (23) बुधवार को अमांपुर कस्बा में मजदूरी करने गए थे। रात करीब 9 बजे वे लिंटर का काम खत्म कर बाइक से गांव लौट रहे थे। गांव लखमीपुर के पास सड़क किनारे खड़े एक लोडर पिकप वाहन से उनकी बाइक टकरा गई।
विज्ञापन

टक्कर इतनी भीषण थी कि स्वदेश की मौके पर ही माैत हो गई। विकास और आदेश गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के भाई सुनील ने बताया कि स्वदेश चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मृत्यु के बाद मां मुन्नी देवी सहित अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
अमांपुर कोतवाली प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि लोडर वाहन से टकराकर बाइक सवार युवक की मृत्यु हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच कर रही है।

फोटो 34 - मृतक स्वदेश का फाइल फोटो।

फोटो 34 - मृतक स्वदेश का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed