{"_id":"69307c7f757ffafec60435a9","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-kasganj-news-c-175-1-agr1054-140326-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Wed, 03 Dec 2025 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Wed, 03 Dec 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
फोटो30मृतक प्रमोद कुमार का फाइल फोटो।
संवाद न्यूज एजेंसी
पटियाली। पटियाली- दरियावगंज मार्ग पर मंगलवार की देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
पटियाली के मोहल्ला सहन निवासी प्रमोद कुमार (38) पुत्र नेक्सेलाल दरियावगंज में शराब के ठेका पर काम करते थे। वह मंगलवार की देर रात बाइक पर सवार होकर दरियावगंज से अपने घर पटियाली लौट रहे थे। इसी दौरान अग्निशमन केंद्र के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गए। घटना के बाद इकट्ठा हुए राहगीर में से किसी ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ की और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर में उसे मृत घोषित कर दिया। पटियाली सीओ संदीप वर्मा ने बताया की वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी युवक प्रमोद कुमार के तहेरे भाई पप्पू ने बताया कि प्रमोद के दो बेटे हैं। इनमें बड़ा बेटा लवकेश (8) और छोटा बेटा वेदांश (5) का है। उसकी मौत के बाद दोनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। उसकी पत्नी सुनीता देवी, मां भूरी देवी सहित अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।