फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Bhargain's Sana Pathan shines on the international stage

Kasganj News: अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकीं भरगैन की सना पठान

Mon, 27 Apr 2026 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Bhargain's Sana Pathan shines on the international stage
फोटो 46 - डॉ. सना पठान। स्रोत : स्वयं
कासगंज। कस्बा भरगैन के मोहल्ला हसन थोक निवासी डाॅ. सना पठान ने शिक्षा और शोध के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्हें गोवा में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन में सम्मानित किया गया। यह सम्मान वित्त और सतत वित्त पर उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए दिया गया है।
विज्ञापन

सना पठान को दुनिया के 50 युवा विशेषज्ञों में शामिल होने का गौरव प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि से उन्होंने अपने जिले का मान बढ़ाया है। यह सम्मान गोवा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, पणजी और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के संयुक्त तत्वावधान में मिला। सम्मेलन का आयोजन संस्थान के ऑडिटोरियम में हुआ था। इसमें वित्तीय प्रणाली और सतत वित्त के भविष्य पर वैश्विक चर्चा हुई। इसमें दुनिया भर से केवल 50 चयनित युवा विश्लेषकों को ही आमंत्रित किया गया था।
विज्ञापन

सना6 वर्तमान में महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय वडोदरा, गुजरात में अर्थशास्त्र की प्रोफेसर हैं। सम्मेलन में उन्होंने वित्त और सतत वित्त से जुड़े शोध प्रस्तुत किए। उनके विचारों को विशेषज्ञों ने सराहा और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। उनकी सफलता से शैक्षिक जगत और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। कस्बे के शमशाद खान, सलीम खान, परवेज मियां, अयान, मोहम्मद अमान, मोहम्मद कैफ और आले हसन ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed