फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Benefits should be provided to the eligible persons in time.

Kasganj News: पात्रों को समय से लाभांवित किया जाए

Fri, 02 Jan 2026 10:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Fri, 02 Jan 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Benefits should be provided to the eligible persons in time.
फोटो24पटियाली के गांव हथोड़ावन में आयोजित ग्राम चौपाल कार्यक्रम में महिला की गोद भरते सीडीओ व
कासगंज। पटियाली तहसील की ग्राम पंचायत हथौड़ावन में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें सीडीओ वीरेंद्र सिंह ने जन समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण के संबंध में तहसील व ब्लॉक के अधिकारियों को निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों को समय से लाभांवित किया जाए। कोई भी पात्र योजना का लाभ लेने से न बचे।
विज्ञापन

ग्राम चौपाल के दौरान स्वास्थ्य विभाग, विकास विभाग, पशुपालन, बाल विकास विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों ने अपने विभागों से जुड़ीं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत की और असुविधा के बारे में भी पूछा। कई ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों से जुड़ीं समस्याएं रखीं, इनके निस्तारण के संबंध में सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देश दिए। जनचौलाल के दौरान गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म की गई। गर्भवतियों को शासन के निर्देशों के मुताबिक फल व अन्य पौष्टिक आहार दिया गया। उनके टीकाकरण, नियमित जांच आदि के बारे में पूछा गया। ग्राम चौपाल में पटियाली तहसील, पटियाली ब्लॉक के अलावा विभिन्न विभागों से जुड़े अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed