फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Bad roads will be rejuvenated, relief will be provided

Kasganj News: खराब सड़कों का होगा कायाकल्प, मिलेगी राहत

Sat, 21 Mar 2026 12:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sat, 21 Mar 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी विकास खंड के गांव दतलाना और कुमरौआ के ग्रामीणों को जल्द ही जर्जर सड़क से राहत मिलेगी। क्षेत्र पंचायत 12.30 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराएगी। इस निर्माण कार्य को शासन से मंजूरी मिल गई है। इससे ग्रामीणों को बाजार, स्कूल और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचने में आसानी होगी।
विज्ञापन

कुमरौआ में मुकेश के घर से सोनपाल के घर तक और दतलाना पुख्ता में रतिराम के घर से हरवीर के घर की ओर जाने वाली सड़क लंबे समय से खराब थी। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी होती थी। ग्रामीण हरिओम ने बताया कि बरसात में स्थिति और भी खराब हो जाती थी। इससे लोगों को कीचड़ और जलभराव से जूझना पड़ता था। ग्रामीणों ने लगातार सड़क निर्माण की मांग की थी। इसके बाद क्षेत्र पंचायत ने समस्या को गंभीरता से लिया और प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि शासन से मंजूरी मिलने के बाद अब टेंडर प्रक्रिया की जा रही है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने पर कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed