फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Auto parts businessman dies under suspicious circumstances.

Kasganj News: ऑटो पार्ट्स व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत

Fri, 09 Oct 2026 11:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Auto parts businessman dies under suspicious circumstances.
फोटो56मृतक संतोष गुप्ता का फाइल फोटो
सिढ़पुरा। गंजडुंडवारा रोड स्थित मोहल्ला सुभाषनगर उत्तर में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव घर में फंदे पर लटका मिला। मृतक की मां ने अपनी बहू, नातिन, नाती और समधी पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


मोहल्ला नेहरूनगर निवासी प्रेमसुधा गुप्ता पत्नी स्व. विपिन कुमार गुप्ता ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उनका बेटा संतोष गुप्ता ऑटो पार्ट्स का व्यवसायी है। वह अपनी पत्नी बबिता उर्फ देवकी और बच्चों के साथ मोहल्ला सुभाष नगर में रहता था।
विज्ञापन

घर के बाहर ही दुकान बनी हुई है। कुछ दिन पहले उनके बेटे का सास सुनीता, साले शनि व शोभी व ससुर शिवनंदन गुप्ता निवासी मोहल्ला नेहरूनगर थाना जैथरा जिला एटा से विवाद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि विवाद के बाद से उनकी बहू, नाती वंश और नातिन मुस्कान ससुराल पक्ष के साथ मिलकर बेटे को जान से मारने की धमकी देती थे। कई बार बदमाश भी भेजे। मां के अनुसार, शुक्रवार को बहू, नातिन, नाती और बेटा घर पर ही थे।
दुकान पर काम करने वाले लड़के ने देखा कि बहू, नातिन व नाती एक राय होकर बेटे को गालियां दे रहे थे। हाथापाई कर रहे थे। इसके बाद दोपहर करीब 03:30 बजे तीनों घर से बाहर चले गए। लड़कों ने घर के अंदर जाकर देखा तो बेटा फंदे पर लटका हुआ था।
सूचना पर परिजन उसे तत्काल फंदे से उतारकर डॉक्टर के पास ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां ने आरोप लगाया है कि उसके बेटे की हत्या बहू, नाती और नातिन ने की है। घटना की जानकारी होने पर देर शाम थाना प्रभारी प्रदीप मालिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए।

-----------------
सीओ पटियाली अमित कुमार ने बताया कि घटनास्थल का मुआयना किया गया है। मां ने बहू, नाती-नातिन और ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है, जो तथ्य सामने आएंगे उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed