{"_id":"6a85ee97d37062dd760ead2e","slug":"attempt-made-to-run-over-naib-tehsildar-and-revenue-team-with-a-car-while-they-were-returning-from-an-inspection-kasganj-news-c-175-1-kas1003-152456-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: निरीक्षण कर लौट रहे नायब तहसीलदार और राजस्व टीम को कार से कुचलने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: निरीक्षण कर लौट रहे नायब तहसीलदार और राजस्व टीम को कार से कुचलने का प्रयास
विज्ञापन
नायब तहसीलदार की कार का बोलेरो से रास्ता रोक कर खड़े आरोपी। स्त्रोत : वीडियो ग्रैब
कासगंज। सोरोंजी थाना क्षेत्र में एक विवादित जमीन का स्थलीय निरीक्षण कर पुलिस और राजस्व टीम के साथ वापस लौट रहे नायब तहसीलदार की गाड़ी को दबंगों ने बीच रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से कार पर बोलेरो गाड़ी चढ़ाने और टीम को कुचलने का प्रयास किया।
गनीमत यह रही कि नायब तहसीलदार और उनके साथियों ने समय रहते मुस्तैदी दिखाते हुए अपनी जान बचाई। मामले में नायब तहसीलदार की शिकायत पर सोरोंजी कोतवाली में तीन नामजद और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
नायब तहसीलदार सुमित कुमार मंगलवार की शाम को करीब 5 बजे क्षेत्र के दौरे पर थे। उनके साथ क्षेत्रीय लेखपाल रूपकिशोर, कानूनगो नेमसिंह, चालक अंशुल कुमार और पुलिस बल की एक टीम भी मौजूद थी। यह पूरी टीम सोरोंजी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव महमूदपुर पुख्ता में एक भूमि-विवाद से जुड़े प्रकरण के निरीक्षण के लिए गई थी।
विज्ञापन
निरीक्षण समाप्त कर जब नायब तहसीलदार की गाड़ी कासगंज-इस्माइलपुर मार्ग पर भसावली गांव के पास पहुंची, तो वहां पहले से बैठे लोगों ने उनकी राह रोक ली। प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस में दी गई तहरीर के मुताबिक, सामने से आ रही दो बोलेरो गाड़ियों ने अचानक नायब तहसीलदार की कार के आगे अपनी गाड़ियां पूरी तरह आड़ी-तिरछी खड़ी कर दीं, जिससे आगे निकलने का कोई रास्ता नहीं बचा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
हमलावर बोल- इनके ऊपर गाड़ी चढ़ा दो
आरोप है कि गाड़ियां रोकने के तुरंत बाद गाड़ह सवार रोहित, विजय और रंजीत सिंह (सभी निवासी महमूदपुर पुख्ता) ने अपने कुछ अन्य अज्ञात साथियों के साथ मिलकर जान से मारने की नियत से अपनी गाड़ियां सीधे नायब तहसीलदार की कार की तरफ दौड़ाईं और उन्हें कुचलने का प्रयास किया। इस दौरान हमलावरों के बीच यह आवाजें भी साफ सुनी गईं कि इनके ऊपर गाड़ी चढ़ा दो...।
नायब तहसीलदार की शिकायत पर सोरोंजी थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस की कई टीमों को आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगाया गया है। -सीओ सदर आंचल चौहान