{"_id":"6aee10ba083321ea02034aaf","slug":"athletes-displayed-their-prowess-in-the-sports-competition-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-156791-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन
फोटो 18 पटियाली में खेल प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी। संवाद
कासगंज। विकासखंड पटियाली की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता एसबीआर इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित हुई। प्राथमिक और जूनियर वर्ग की विभिन्न दौड़ स्पर्धाओं में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों ने प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व सदस्य उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग नीरज किशोर मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र बहादुर सिंह चौहान, उपजिलाधिकारी सुशांत सांवरे, तहसीलदार शौर्य वर्धन राठौर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास कुमार सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी गंजडुंडवारा राजकुमार सिंह, जिला समन्वयक सुनील यादव और जिला व्यायाम शिक्षक राजेंद्र सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कंपोजिट विद्यालय रमपुरा की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। अतिथियों ने ध्वजारोहण के बाद हरी झंडी दिखाकर 100 मीटर जूनियर बालिका दौड़ का शुभारंभ किया। प्राथमिक बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में लधौली के अर्जुन प्रथम, रमपुरा के भारत द्वितीय और नगला मुंशी के सौरभ तृतीय रहे।
विज्ञापन
100 मीटर में चौकी अतनपुर के विशेष ने पहला स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर में मुढ़ा के देव विजेता रहे। प्राथमिक बालिका वर्ग की 50 और 100 मीटर दौड़ में नवादा की ज्योति ने प्रथम स्थान हासिल किया। जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रायपुर पुरोहित के वीरेश, 200 मीटर में चौकी अतनपुर के गगन और 400 मीटर में कुढ़ा के शशिकांत प्रथम रहे।
जूनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में चौकी अतनपुर की सोनी, 200 मीटर में नगरिया गौड़ की सुरभि और 400 मीटर में रायपुर पुरोहित की अंजली ने बाजी मारी।निर्णायक मंडल में ब्लॉक पीटीआई मुनेश राजपूत, पुष्पेंद्र कुमार, नीलेश प्रताप चौहान, दीनदयाल सिंह, अजय यादव, यादराम सिंह, देवेंद्र कुमार, भारतेंदु कुमार, सोमेंद्र कुमार और फुरकान अली शामिल रहे।