फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Assessment of children from today under the Nipun Bharat Mission

Kasganj News: निपुण भारत मिशन के तहत आज से बच्चों का आकलन

Wed, 28 Jan 2026 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Wed, 28 Jan 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। जिले के परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 1 और 2 के बच्चों का निपुण भारत मिशन के तहत आकलन 28 जनवरी से 14 फरवरी तक चलेगा। आकलन मोबाइल एप के माध्यम से किया जाएगा और इसे डीएलएड प्रशिक्षु संचालित करेंगे।
विज्ञापन

कक्षा 1 के बच्चों से अक्षरों की पहचान, शब्द पढ़ना और सरल वाक्य समझने से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। कक्षा 2 के बच्चों से छोटे अनुच्छेद पढ़ने, उनसे जुड़े सवालों के जवाब देने और आसान गणित के सवाल हल करने को कहा जाएगा। गणित में गिनती, जोड़-घटाव और नोटों की पहचान जैसी गतिविधियां शामिल होंगी।
विज्ञापन

जिला समन्वयक कमलेश ने बताया कि प्रत्येक प्रशिक्षु एक दिन में दो स्कूलों का आकलन करेगा। एप में प्रत्येक कक्षा से केवल 12 बच्चों के नाम दिखाए जाएंगे और उन्हीं बच्चों का आकलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed