{"_id":"6983b2f9cc3561ab1b006a3e","slug":"arnavs-bat-shone-in-indore-and-the-echoes-of-his-batting-reached-all-the-way-to-delhi-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-143016-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: इंदौर में चमका अरनव का बल्ला, दिल्ली तक बल्लेबाजी की गूंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: इंदौर में चमका अरनव का बल्ला, दिल्ली तक बल्लेबाजी की गूंज
Thu, 05 Feb 2026 02:28 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Thu, 05 Feb 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
फोटो01क्रिकेट खिलाड़ी अरनव बैलोटिया को ट्रॉफी प्रदान करें बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला। स
संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। उत्कृष्ट बल्लेबाजी और सूझबूझ भरे नेतृत्व के दम पर उत्तर प्रदेश को अंडर-14 राजसिंह डूंगरपुर ट्रॉफी में विजेता बनाने वाले कासगंज के प्रतिभावान क्रिकेटर अरनव बेलोटिया के नाम एक और उपलब्धि जुड़ी।
उनकी सफलता की चर्चा इंदौर से सीधे देश की राष्ट्रीय राजधानी के क्रिकेट गलियारों तक जा पहुंची। बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने विजेता टीम यूपी को दिल्ली बुलाकर सम्मानित किया।
दरअसल, हाल में मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित हुई प्रतिष्ठित राजसिंह डूंगरपुर अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश टीम विजेता बनी। टीम की सफलता में बतौर कप्तान कासगंज के हरनामपुर बेरी अरनव ने यादगार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में तीन शतक और एक अर्धशतक लगा कर न सिर्फ दर्शक बल्कि खेल के जानकारों अपनी प्रतिभा से प्रभावित किया।
विज्ञापन
उसने फाइनल में राजस्थान के खिलाफ उम्दा 85 रन की पारी खेलने के अलावा तीन अहम विकेट भी झटके। इतना ही नहीं अरनव ने क्षेत्ररक्षण में कमाल किया और एक मैच में तीन शानदार कैच पकड़कर अपनी टीम की जीत का मार्ग प्रशस्त किया।
उत्तर प्रदेश की खिताबी जीत और उसमें अरनव के शानदार योगदान ने हर तरफ वाहवाही हो रही है। उसकी प्रतिभा को अब राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने विजेता यूपी टीम को दिल्ली आमंत्रित किया और खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
इस दौरान प्रदेश की क्रिकेट की नर्सरी के इन उदीयमान खिलाड़ियों की सफलता की भूरि-भूरि प्रशंसा की। छोटी आयु में अपने खेल की बदौलत सम्मान अर्जित करने वाले अरनव के दादा रामपाल नाती की उपलब्धि से काफी खुश हैं।
उन्होंने दिल्ली में मिले सम्मान पर खुशी व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनका अरनव भविष्य में अपनी मेहनत, लगन और खेल प्रति समर्पण के जरिये और अधिक सफलताएं हासिल करेगा।