फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Apply retro-reflective tape in fog to prevent accidents.

Kasganj News: कोहरे में रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगवाकर करें हादसों से बचाव

Sat, 06 Dec 2025 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sat, 06 Dec 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Apply retro-reflective tape in fog to prevent accidents.
फोटो09कासगंज में बाइपास मार्ग पर रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगवाते एआरटीओ।स्रोत:स्वयं
कासगंज। सर्दी के मौसम में कोहरा पड़ने से हादसों की आशंका अधिक रहती है। हादसों से बचाव के लिए शनिवार को उपसंभागीय परिवहन अधिकारी ने वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाए गए। वहीं 12 व्यावसायिक वाहनों पर रिफ्लेक्टर नहीं लगे होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। उन्हाेंने वाहन चालकों को कोहरे में हादसे से बचाव के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन

एआरटीओ आरपी मिश्र ने शनिवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान नगरिया, सोरों, गोरहा बाईपास, हजारा नहर और एटा रोड पर वाहनों पर चेक किया। उन्होंने वाहन स्वामियों को बताया कि वाहन में मानक के हिसाब से रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगवाएं। गन्ना ढुलाई वाहन, कृषि कार्यों में लगे ट्रैक्टर-ट्राॅली पर रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाकर ही वाहन को चलाने क लिए हिदायत दी गई। अभियान के तहत ट्रक, ट्रैक्टर, बस, बुग्गी सहित करीब 40 वाहनों पर रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगवाए गए। वहीं 12 व्यावसायिक वाहनों में रिफ्लेक्टिव टेप न लगे होने पर उनके चालान कर 1.20 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया। उन्होंने कोहरे के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। बताया कोहरे में धीमी गति से अपनी लेन में वाहन चलाएं। हेडलाइट को लो बीम पर व शून्य दृश्यता की स्थिति में सफेद पट्टी के सहारे चलें। फॉग लाइट व डी-फॉगर का इस्तेमाल करें। वाहन में वाइपर चालू हाल में, विंड शील्ड व खिड़की के शीशे साफ रखें। वाहन मोड़ने से पहले 10 सेकेंड तक दाएं और बाएं इंडीकेटर का प्रयोग करें। वाहन चलाते समय उचित दूरी बनाए रखें। कोहरा में दृष्यता कम होने पर वाहन ओवरटेकिंग से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed