{"_id":"693082aa19cc255a030dd302","slug":"anti-romeo-team-made-women-and-girls-aware-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-140342-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक
Thu, 04 Dec 2025 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Thu, 04 Dec 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
फोटो43महिलाओं को जानकारी देतीं एंटी रोमियो दल की सदस्य ।स्रोत:विभाग
सहावर। पुलिस की एंटी रोमियो स्क्वायड ने कस्बे में विशेष अभियान चलाया। टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करते हुए विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इसके साथ ही मनचलों को चेतावनी दी गई।
थाना प्रभारी चमन कुमार गोस्वामी ने बताया कि लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करें। अभियान के दौरान संदिग्धों और मनचलों से बंधपत्र भरवाया गया। टीम ने कस्बे के बाजार, बैंक और चौराहों, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में गश्त की और पत्रक वितरित किए। इनमें महिला हेल्पलाइन (1090), पुलिस आपातकालीन सेवा (112), साइबर हेल्पलाइन (1930), चाइल्ड हेल्पलाइन (1098), मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (1076) की जानकारी दी गई। साथ ही गर्भवती महिलाओं के लिए 102, एम्बुलेंस के लिए 108 और अग्निशमन सेवा के लिए 101 नंबर की जानकारी भी दी गई। इस दौरान महिला महिला कांस्टेबल पार्वती, अशोक कुमार आदि शामिल रहे।