फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   AMU team will conduct social audit of Har Ghar Jal Yojana

Kasganj News: एएमयू की टीम करेगी हर घर जल योजना का सोशल ऑडिट

Thu, 07 May 2026 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Thu, 07 May 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
पटियाली। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के सामाजिक कार्य विभाग की ओर से जल जीवन मिशन के प्रभावों का आकलन करने के लिए तीसरे चरण का सर्वेक्षण शुरू कर दिया गया है। यह महत्वपूर्ण अध्ययन नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के अंतर्गत उत्तर प्रदेश राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के निर्देशन में संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन


सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर जल योजना के सामाजिक और आर्थिक प्रभावों को समझना है। टीम यह जानकारी एकत्रित करेगी कि स्वच्छ पेयजल से डायरिया और टाइफाइड जैसी जल-जनित बीमारियों में कितनी गिरावट आई है। लोगों के दैनिक जीवन और आर्थिक स्थिति में क्या बदलाव हुए हैं। घर में पानी उपलब्ध होने से महिलाओं के समय की बचत और उनके जीवन पर सकारात्मक प्रभाव। गांवों में बनी पानी की टंकियों, पंप हाउस और पाइपलाइन की कार्यक्षमता की जमीनी जांच।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश जल निगम के अधिशासी अभियंता अरुण सिंह के सहयोग से सर्वेक्षण के लिए जनपद के कासगंज, अमांपुर, सोरों, सहावर, गंजडुंडवारा और पटियाली विकासखंड के गांवों का चयन किया गया है। विशेष रूप से अजीजपुर और करणपुर नगला नुनेरा गांव में 13 मई 2026 तक गहन फील्ड वर्क किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अध्ययन का नेतृत्व प्रोफेसर नसीम अहमद खान, डॉ. मोहम्मद ताहिर, डॉ. कुर्तुल एन अली सहित एएमयू के वरिष्ठ शिक्षाविद कर रहे हैं। फील्ड में शोध सहायक और समन्वयकों की बड़ी टीम सक्रिय है। वहीं, जल निगम (ग्रामीण) की ओर से सहायक अभियंता ज्ञान सिंह और जूनियर इंजीनियर अजीत सिंह के निर्देशन में विभाग की तकनीकी टीम और डीपीएमयू के सदस्य सर्वे टीम को तकनीकी सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed