{"_id":"67e3a49266e4a30562028992","slug":"ambulance-lost-control-and-collided-with-a-tree-driver-died-on-the-spot-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"रफ्तार का कहर: एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकाराई, चालक की मौके पर मौत; परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रफ्तार का कहर: एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकाराई, चालक की मौके पर मौत; परिजनों में मचा कोहराम
Wed, 26 Mar 2025 12:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 26 Mar 2025 12:24 PM IST
सार
कासगंज में मरीज को लने जा रही एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकारा गई। एंबुलेंस चालक की हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
एंबुलेंस हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कासगंज के थाना सिढ़पुरा क्षेत्र के अंतर्गत पटियाली रोड पर किलौनी बंबा के पास बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे एक एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक पवन (36) पुत्र गोप चंद्र लोहार, निवासी स्वामिका, थाना हातिम, जिला पलवल, एंबुलेंस चला रहे थे। अज्ञात कारणों से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिढ़पुरा भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी। फिलहाल, पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन