फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Amanpur became the district champion of sports competitions

Kasganj News: अमांपुर बना खेलकूद प्रतियोगिताओं का जिला चैंपियन

Thu, 11 Dec 2025 12:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Thu, 11 Dec 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Amanpur became the district champion of sports competitions
फोटो17मिनी स्टेडियम में आयोजित परिषदीय स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ​खिलाड
कासगंज। बेसिक शिक्षा परिषद की ग्रामीण स्टेडियम नगला पट्टी में आयोजित 14वीं जनपदीय मिनी खेलकूद प्रतियोगिताओं का बुधवार को समापन हो गया। ब्लॉक अमांपुर ने चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया जबकि ब्लॉक सोरों उपविजेता बना।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। जनपदीय स्तर पर विजेता बने खिलाड़ी अब मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। पुरस्कार मिलने पर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। समापन दिवस पर कबड्डी, खो-खो, अंत्याक्षरी, पीटी, योगा, समूह गान, एकांकी समेत विभिन्न खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बालिकाओं की ओर से प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों को दर्शकों से खूब सराहना मिली।
विज्ञापन

रोशनी, अरविंद, ऋषिका ने मारी बाजी
व्यक्तिगत चैंपियनशिप में प्राथमिक बालिका वर्ग में रोशनी, बालक वर्ग में अरविंद तथा जूनियर वर्ग में ऋषिका ने बाजी मारी। प्राथमिक बालक खो-खो में सिढ़पुरा, अंत्याक्षरी व पीटी में अमांपुर ब्लॉक ने पहला स्थान प्राप्त किया। संचालक पीटीआई मुनेश राजपूत व राजबहादुर ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार, शशिकांत, सुरेंद्र अहिरवार, रामरूप, राजेश चौधरी, प्रीति गोयल, आरती चौधरी, जिला समन्वयक वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed