{"_id":"6a3ac86074ef688dc802ccda","slug":"alam-procession-taken-out-in-memory-of-hazrat-imam-hussain-kasganj-news-c-175-1-kas1009-149688-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: हजरत इमाम हुसैन की याद में निकला अलम का जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: हजरत इमाम हुसैन की याद में निकला अलम का जुलूस
Tue, 23 Jun 2026 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
फोटो39पटियाली में अलम का जुलूस निकालते लोग। संवाद
कासगंज। अमांपुर में मंगलवार की शाम हजरत इमाम हुसैन की याद में अकीदत के साथ अलम का जुलूस निकाला गया। यह जुलूस कॉलेज रोड से शुरू होकर घंटाघर, बारहद्वारी, ददवारा, लोहिया नगर, सुभाष नगर और सराफा बाजार होते हुए जामा मस्जिद पर संपन्न हुआ। जुलूस में शामिल लोगों ने इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद किया।
जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। थाना प्रभारी दिनेश सिंह, कस्बा इंचार्ज मनोज शर्मा, एसआई परमेश्वर सिंह, लक्ष्मण सिंह, राकेश यादव, मनोज यादव एवं जगदीश सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। इस अवसर पर चेयरमैन चांद अली खान, जाहिद हुसैन, नसीर खान, चमन खान, शकील खान, अरबाज खान, पप्पू खान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
हुसैन की सदाओं के बीच निकला अलम का जुलूस
पटियाली। मुहर्रम के अवसर पर मंगलवार को हजरत इमाम हसन और हुसैन की याद में अकीदत और एहतराम के साथ अलम का जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल अकीदतमंदों ने मातम कर कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की।
विज्ञापन
मोहल्ला सराय से अलम के जुलूस का शुभारंभ हुआ। जुलूस मोहल्ला मुल्लाटोला, मोहल्ला काजी, कटरा मदारी खां और कटरा मिश्री खां होते हुए मुख्य बाजार पहुंचा। पूरे मार्ग पर या हुसैन की सदाएं गूंजती रहीं। मातमी धुनों पर युवाओं ने हजरत हसन और हुसैन की याद में मातम किया। वहीं कई घरों में कुरानख्वानी का आयोजन भी किया गया।
जुलूस के दौरान नगरवासियों ने विभिन्न स्थानों पर लंगर और शरबत का वितरण कर आपसी भाईचारे और सेवा भावना का परिचय दिया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजयवीर सिंह भारी पुलिस बल के साथ पूरी तरह मुस्तैद रहे। इस दौरान हिकमत अली, छुट्टन, शरीफ मियां कुरैशी, इश्तेयाक अली, राशिद खान, मुसर्रत खां, मारूफ कुरैशी सहित अन्य अकीदतमंद मौजूद रहे।
कर्बला की याद में छलके गम के आंसू
सहावर। मुहर्रम की सातवीं तारीख पर कस्बा में हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में अलम का जुलूस परंपरागत ढंग से निकाला गया। या हुसैन की सदाओं और गमगीन माहौल के बीच अकीदतमंदों ने मातम कर कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की।
जुलूस निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। रास्ते भर लोगों ने अलम का इस्तकबाल किया। जुलूस में शामिल लोगों ने इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -