फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Agriculture Department raids pesticide shops; four samples sent for testing.

Kasganj News: कीटनाशी दुकानों पर कृषि विभाग का छापा, चार नमूने जांच के लिए भेजे

Thu, 09 Jul 2026 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Thu, 09 Jul 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कासगंज। किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि रसायन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग ने जिले में कीटनाशी रसायन विक्रेताओं के खिलाफ अभियान चलाया। शासन के निर्देश और जिलाधिकारी के आदेश पर जिले की तीनों तहसीलों में गठित टीमों ने छापेमार कार्रवाई कर दुकानों का निरीक्षण किया।
अभियान के तहत पटियाली तहसील में उप कृषि निदेशक महेंद्र सिंह ने कासगंज तहसील में जिला कृषि रक्षा अधिकारी अर्पिता राय और सहावर तहसील में जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार के नेतृत्व में टीमों ने कीटनाशी रसायन विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों की जांच की। जांच के दौरान कुल 21 दुकानों का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने कीटनाशी रसायनों की गुणवत्ता, बिक्री अभिलेख और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान संदिग्ध पाए गए चार कीटनाशी रसायनों के नमूने संग्रहीत किए गए, जिन्हें परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन

जिला कृषि रक्षा अधिकारी अर्पिता राय ने बताया कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने विक्रेताओं को निर्देश दिए कि किसानों को केवल मानक गुणवत्ता वाले कीटनाशी रसायनों की बिक्री करें। अनियमितता मिलने पर संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed