{"_id":"6a74cd8a00f7e8716b0385ed","slug":"agriculture-department-cracks-down-on-fertilizer-shops-licenses-of-three-establishments-suspended-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-151806-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: खाद दुकानों पर कृषि विभाग की सख्ती, तीन प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: खाद दुकानों पर कृषि विभाग की सख्ती, तीन प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित
विज्ञापन
फोटो30सोरोंजी क्षेत्र में खाद बीज की दुकान चेक करते जिला कृषि अधिकारी । स्रोत:विभाग
कासगंज। खरीफ सीजन में किसानों को निर्धारित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराने और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए कृषि विभाग ने बृहस्पतिवार को सोरों क्षेत्र में उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर सघन निरीक्षण अभियान चलाया। जांच के दौरान छह प्रतिष्ठानों पर अनियमितताएं मिलने पर उनके उर्वरक विक्रय लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए। साथ ही संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार के निर्देशन में मेसर्स यादव खाद भंडार,मलिकपुर पसोई , कान्हा ट्रेडर्स मलिकपुर, गंगोत्री खाद एवं बीज भंडार मलिकपुर, साक्षी खाद भंडार मिर्जापुर, यश दीक्षित किसान सेवा केंद्र सोरों तथा रोहित खाद भंडार सोरों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान यादव खाद भंडार, कान्हा ट्रेडर्स और गंगोत्री खाद एवं बीज भंडार पर निर्धारित स्टॉक एवं रेट बोर्ड प्रदर्शित नहीं मिले। साथ ही उर्वरक स्टॉक एवं बिक्री रजिस्टर उपलब्ध नहीं थे और अभिलेख भी अपूर्ण पाए गए। इनके लाइसेंस निलंबित कर दिए गए। साक्षी खाद भंडार निरीक्षण के समय बंद मिला। विभाग ने इसे भी नियमों का उल्लंघन मानते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया।
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए निर्धारित अवधि में अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। समयावधि में संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने अथवा उत्तर असंतोषजनक पाए जाने पर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने जिले के सभी उर्वरक विक्रेताओं को निर्देश दिए हैं कि अपने प्रतिष्ठानों पर स्टॉक एवं रेट बोर्ड अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करें तथा सभी अभिलेख अद्यतन रखें। निरीक्षण के दौरान अनियमितता मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।