{"_id":"67922eb44fe0ed42180b80ea","slug":"after-a-few-days-of-relief-the-weather-changed-cold-increased-due-to-rain-2025-01-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Weather News: बारिश से बढ़ी ठिठुरन, सर्द हवा से छूटी कंपकंपी; जानें अब कैसा रहेगा माैसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather News: बारिश से बढ़ी ठिठुरन, सर्द हवा से छूटी कंपकंपी; जानें अब कैसा रहेगा माैसम
Thu, 23 Jan 2025 05:30 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 23 Jan 2025 05:30 PM IST
सार
करीब दो घंटे तक बारिश होती रही। इससे बाजार में लोगों के आवागमन पर असर पड़ा। काफी कम संख्या में ही लोग बाजारों में दिखाई दिए। बारिश थमने के बाद ही रौनक लौटी।
विज्ञापन
ठंड से बचाव को लिया अलाव का सहारा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कासगंज में तीन दिन के बाद मौसम ने करवट बदल ली। हल्की बारिश से पारे में तीन दिन तक गिरावट आ गई। इससे ठंड बढ़ गई। इससे लोग ठिठुराने लगे। ठंड से राहत पाने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया।
विज्ञापन
जिले में सुबह से मौसम बदल गया। बादलों ने अपना डेरा जमा लिया। ठंडी हवाओं के चलने से पारे में गिरावट आ गई। सुबह सात बजे न्यूनतम पारा तीन डिग्री नीचे आ गया। सुबह सात बजे न्यूनतम पारा नौ डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। नौ बजे से बूंदाबांदी का दौर शुरू हो गया। इससे ठंड बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोग ठंड से ठिठुरन महसूस करने लगे। सुबह 11 बजे तक बारिश होती रही। दो घंटे तक बारिश होते रहने से बाजार की चहल पहल पर असर देखा गया। काफी कम संख्या में ही लोग बाजारों में दिखाई दिए। बारिश थमने के बाद ही रौनक लौटी। दोपहर लगभग एक बजे सूरज ने दर्शन दिए।
बारिश ने बढ़ाई सर्दी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद धूप निकलने पर लोगों को ठंड से राहत मिली। दोपहर के समय अधिकतम पारा 21 डिग्री रिकार्ड किया गया। जो बुधवार से तीन डिग्री कम रहा। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में तेज हवा चलने से पारे में गिरावट आने से ठंड बढ़ने की संभावना है।
पटरी व्यवसाय पर पड़ा असर
सुबह के समय हुई बारिश का असर पटरी व्यवसाय पर देखा गया। सुबह के समय चाट, पकोडे, सब्जी के ढकेल संचालक बारिश का मौसम देख अपने घरों से नहीं आए। पटरी पर अन्य व्यवसाय करने वाले लोग दोपहर बाद ही बाजार पहुंचे। इसके बाद उन्होंने फड़ सजाए, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों के ग्राहक न आने से दुकानदारी पर असर रहा।
पटरी व्यवसाय पर पड़ा असर
सुबह के समय हुई बारिश का असर पटरी व्यवसाय पर देखा गया। सुबह के समय चाट, पकोडे, सब्जी के ढकेल संचालक बारिश का मौसम देख अपने घरों से नहीं आए। पटरी पर अन्य व्यवसाय करने वाले लोग दोपहर बाद ही बाजार पहुंचे। इसके बाद उन्होंने फड़ सजाए, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों के ग्राहक न आने से दुकानदारी पर असर रहा।