फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Action taken against seven secretaries for negligence in Farmer Registry

Kasganj News: फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सात सचिवों पर कार्रवाई

Tue, 21 Apr 2026 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
पटियाली। विकास खंड पटियाली में फार्मर रजिस्ट्री बनाने में लापरवाही सामने आई है। खंड विकास अधिकारी ने सात पंचायत सचिवों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है। मंगलवार को हुई बैठक में अनुपस्थित रहने पर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

बीडीओ संजीव कुमार ने बताया कि इन सचिवों को 13 अप्रैल को फार्मर रजिस्ट्री बनाने का लक्ष्य दिया गया था। ग्राम पंचायत अधिकारी सत्यप्रकाश ने 50 में से तीन, अनिल कुमार ने 80 में से तीन और चंद्रप्रकाश ने 30 में से दो रजिस्ट्री तैयार कीं। योगेंद्र सिंह ने 20 में से दो और संदीप यादव ने 60 में से दो फार्मर रजिस्ट्री बनाईं।
विज्ञापन

ग्राम विकास अधिकारी अजय राय शर्मा ने 60 में से एक भी रजिस्ट्री नहीं बनाई। राजेश कुमार ने 50 में से सात और अजय दुबे ने 40 में से आठ फार्मर रजिस्ट्री तैयार कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य में प्रगति नहीं पाई गई है। मंगलवार शाम को प्रगति रिपोर्ट तैयार कर सचिवों को बुलाया गया था। बैठक में केवल चंद्रप्रकाश और सत्यप्रकाश ही उपस्थित हुए।
बीडीओ ने बैठक में अनुपस्थिति और कार्य में लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त की। अनुपस्थित सचिवों की ओर से स्पष्टीकरण न देने पर अप्रैल माह का वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई सात सचिवों पर लागू होगी।




निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप फार्मर रजिस्ट्री कार्य में प्रगति नहीं पाई गई। मंगलवार की शाम विकास खंड कार्यालय पर प्रगति रिपोर्ट तैयार कर संचिवों को बुलाया गया। बैठक में सचिव चंद्रप्रकाश और सत्य प्रकाश पहुंचे। इसपर बीडीओ ने नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले सचिवों से स्पष्टीकरण मांगा है। स्पष्टीकरण न देने पर अप्रैल माह का वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed