फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Accused of kidnapping of teenage girl, five named including brick kiln owner

Kasganj News: किशोरी के अपहरण का आरोप, ईंट भट्ठा स्वामी समेत पांच नामजद

Sat, 16 May 2026 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sat, 16 May 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। सहावर थाना क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाली महिला ने नाबालिग पुत्री के अपहरण का आरोप लगाया। थाना पुलिस के कार्रवाई न करने पर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर थाना सहावर में ईंट भट्ठा स्वामी, उनके भाई और मुनीम सहित पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

प्राथमिकी दर्ज कराते हुए महिला ने आरोप लगाया है कि वह एनएस ईट उद्योग परतापपुर पर कार्य करती है। बीती 12 मई की रात 9 बजे भट्ठा मालिक विनय, उनके भाई विपिन, मुनीम कौशल, जसवीर और ऑपरेटर सर्वेश ने मिलकर उनकी नाबालिग पुत्री को अगवा कर लिया। उसके पति ने रोकने का प्रयास किया तो वे लोग कहने लगे कि तुम अपनी बेटी की वीडियो बनाकर नेट पर डालते हो। पीड़िता व उसके पति को ऐसी कोई बात का पता भी नहीं था। आरोप है कि चार दिन बीतने के बाद भी उनकी पुत्री का कोई पता नहीं चल सका है। उन्होंने अनहोनी की आशंका जताई है। मामले में पीड़िता ने एसपी ओपी सिंह से शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सहावर पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए। एसपी के आदेश पर पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी गोविंद वल्लभ शर्मा ने बताया कि मामले में आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है, किशोरी की बरामदगी के लिए टीमें लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed