फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Accused of attacking elderly woman denied bail

Kasganj News: बुजुर्ग महिला पर हमला के आरोपी को नहीं मिली जमानत

Wed, 03 Dec 2025 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Wed, 03 Dec 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। सहावर के गांव खितौली में बुजुर्ग महिला से घर में घुसकर मारपीट करने व गला दबाने के आरोपी को जमानत नहीं मिली। जिला सत्र न्यायाधीश रामेश्वर ने आरोपी की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी अख्तर परिवार सहित दिल्ली में रहते हैं जबकि उनकी मां जैतून (75) अकेली कस्बे में रहती है। उसने पुलिस में तहरीर दी कि 19 सितंबर दोपहर लगभग 1:30 बजे जब मोहल्ले के लोग जुमे की नमाज अदा करने गए थे तब गांव का कैफ नामक युवक उनके घर में घुस गया और उनकी मां के साथ मारपीट की। आरोपी ने जान से मारने की नियत से गला दबाया और मुंह में घूंसा मारा। इससे उनके दांत टूट गए।
विज्ञापन

शोर सुनकर मौके पर लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पुलिस ने प्रार्थी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। बाद में आरोपी ने न्यायालय में जमानत अर्जी दाखिल की, जिसे सत्र न्यायालय ने खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed