{"_id":"6a512ea6e980ed51b10fd9cd","slug":"accusation-of-barging-into-bdc-members-house-and-launching-a-life-threatening-attack-on-his-son-kasganj-news-c-175-1-kas1003-150493-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: बीडीसी सदस्य के घर में घुसकर बेटे पर जानलेवा हमले का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: बीडीसी सदस्य के घर में घुसकर बेटे पर जानलेवा हमले का आरोप
Fri, 10 Jul 2026 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। सहावर थाना क्षेत्र के गांव म्यासुर में बच्चों के मामूली विवाद ने तूल पकड़ लिया, जिसके बाद दबंगों ने एक बीडीसी सदस्य के घर पर धावा बोल दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उनके नाबालिग बेटे पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया और अंगोछे से उसका गला घोंटने का प्रयास किया। पीड़ित बीडीसी सदस्य ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, गांव म्यासुर निवासी जाहिद पुत्र रसूल अहमद विकास खंड गंजडुंडवारा से क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा अरशान गांव अलहदीनपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज में कक्षा 7 का छात्र है। शुक्रवार को बारिश के चलते जिलाधिकारी के आदेश पर स्कूल में छुट्टी होने के बाद उनका बेटा घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही बिलाल नामक युवक से उसका किसी बात पर विवाद हो गया, जिस पर बिलाल ने छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी।
पीड़ित छात्र ने घर पहुंचकर अपनी मां को आपबीती सुनाई। जब उसकी मां शिकायत लेकर बिलाल के घर गईं, तो आरोपी और उसके परिजन आगबबूला हो गए। वे हाथों में धारदार हथियार लेकर बीडीसी सदस्य के घर में जबरन घुस आए और अरशान पर हमला बोल दिया। आरोप है कि हमलावरों ने छात्र के सिर पर धारदार हथियार से वार कर उसे लहूलुहान कर दिया और अंगोछे से उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। छात्र की चीख-पुकार सुनकर जब आस-पड़ोस के ग्रामीण मौके पर दौड़े, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
घटना के समय बीडीसी सदस्य जाहिद किसी काम से न्यायालय गए हुए थे। पत्नी की फोन पर सूचना मिलने के बाद वह तत्काल घर पहुंचे और घायल बेटे को लेकर थाने गए। इस मामले में क्षेत्राधिकारी (सीओ) दुर्गेश सिंह ने बताया कि प्राथमिक रूप से यह बच्चों के बीच का विवाद सामने आया है। बीडीसी सदस्य की ओर से तहरीर प्राप्त हो गई है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है, जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।