{"_id":"6a761cf43ece4b347e0eafb6","slug":"accident-while-cutting-down-a-neem-tree-youth-crushed-to-death-another-injured-kasganj-news-c-175-1-agr1054-151861-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: नीम का पेड़ काटते समय हादसा, दबकर युवक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: नीम का पेड़ काटते समय हादसा, दबकर युवक की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन
पटियाली। कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ी ताजपुर में शुक्रवार को नीम का पेड़ काटते समय पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ के नीचे दबकर एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा घायल हो गया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे रेफर कर दिया।
गांव गढ़ी ताजपुर निवासी शैलेंद्र (38) पुत्र श्रीकिशन शुक्रवार को अपने घर पर खड़े नीम के पेड़ को काट रहे थे। उसके साथ दिनेश (46) पुत्र रामसनही निवासी गढ़ी खड़ी भी पेड़ पर चढ़ा हुआ था। पेड़ काटते समय अचानक पेड़ गिर गया। पेड़ के नीचे दबकर दोनों युवक घायल हो गए। उनकी चीखपुकार की आवाज सुनकर परिजन व ग्रामीण उनकी ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद पेड़ को हटाकर दोनों को बाहर निकाला। आनन-फानन में परिजन उन्हें स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने दिनेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं शैलेंद्र की हालत को गंभीर देखते हुए उसे प्राथमिकी उपचार के बाद रेफर कर दिया। दिनेश की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। उसकी मौत की सूचना किसी ने फोन कर पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। सीओ अमित कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संवाद