फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   ABVP vents anger over illegal fees and poor conditions; blocks road for two hours despite the rain.

Kasganj News: अवैध फीस और बदहाली पर फूटा एबीवीपी का गुस्सा, बारिश में भी 2 घंटे तक जाम की सड़क

Mon, 20 Jul 2026 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
ABVP vents anger over illegal fees and poor conditions; blocks road for two hours despite the rain.
फोटो13ढोलना कस्बा में जाम लगने से लगी वाहनों की कतार। संवाद
ढोलना। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कस्बा के राणा इंटर कॉलेज में चल रही अव्यवस्थाओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कॉलेज में अवैध फीस वसूली, फर्नीचर की भारी कमी और खराब शैक्षणिक व्यवस्था के विरोध में कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के सामने कासगंज-अतरौली मार्ग जाम कर धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

तेज बारिश के बावजूद कार्यकर्ता सड़क पर डटे रहे, जिससे करीब 1 घंटे 50 मिनट तक यातायात पूरी तरह ठप रहा और आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जिला संगठन मंत्री ध्रुव गंगवार के नेतृत्व में कार्यकर्ता सुबह 11:30 बजे कॉलेज पहुंचे और प्रबंधन व पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। ध्रुव गंगवार ने आरोप लगाया कि स्कूल में कक्षा 6 के छात्रों से 1200 रुपये से ज्यादा की अवैध फीस वसूली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक अनंत प्रताप सिंह ने कहा कि छात्रों के बैठने के लिए पर्याप्त फर्नीचर नहीं है, शौचालय जर्जर हैं और स्कूल में साफ-सफाई व बुनियादी सुविधाओं का भारी अभाव है। उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
कार्यकर्ताओं ने जिला विद्यालय निरीक्षक के नाम एक ज्ञापन सदर नायब तहसीलदार सुमित कुमार को सौंपा। नायब तहसीलदार द्वारा मामले की जांच और कार्रवाई का भरोसा दिए जाने के बाद, दोपहर 1:50 बजे धरना समाप्त हुआ और जाम खोला गया।
एबीवीपी ने चेतावनी दी है कि यदि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो छात्र हित में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस प्रदर्शन में जिला संयोजक हिमांशु लोधी, नगर मंत्री कृष्ण माहेश्वरी, सिंटू, अंशक सेन, माधव यादव, दिव्यांश वर्मा, अभिषेक वर्मा सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
--------------------
वर्जन
एबीवीपी कार्यकर्ताओं के आरोप निराधार है। विद्यालय में बच्चों के लिए पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध हैं। विद्यार्थियों से कोई भी अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जा रहा है। धरना-प्रदर्शन के बारे में पूर्व में किसी ने सूचना नहीं दी है। -मनोज राणा, प्रबंधक राणा इंटर कॉलेज ढोलना।

-------------
डेढ़ घंटे तक जाम में फंसे रहे
-कासगंज-अतरोली मार्ग पर काफी देर से मार्ग पर जाम लगा है। परिवार के सदस्यों के साथ बरेली से अलीगढ़ जा रहे हैं। लगभग 1:30 घंटे से जाम में फंसे हैं। -श्याम सुंदर ,यात्री ।
- ढोलना कस्बा में एक घंटे से लगे जाम में फंसे है। लोडर वाहन लेकर मिरहची जाना है। जाम लगने के कारण परेशानी हो रही है। -राम कुमार, लोडर वाहन चालक ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed