फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   A young man strolling on the roof fell after coming into contact with a high-voltage line.

Kasganj News: छत पर टहल रहा युवक हाईवोल्टेज लाइन की चपेट में आकर गिरा

Tue, 08 Sep 2026 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
पटियाली। थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के ग्राम सनौड़ी खास में मंगलवार सुबह घर की छत पर टहल रहा एक युवक हाईवोल्टेज विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। करंट के तेज झटके से वह बुरी तरह झुलसकर छत से नीचे सड़क पर जा गिरा और लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन

गांव निवासी सोनू (30) पुत्र रामऔतार मंगलवार सुबह करीब 5 बजे अपने मकान की छत पर टहल रहे थे। तभी मकान के बेहद करीब से गुजर रही हाईवोल्टेज लाइन की चपेट में आ गए। हादसे के तुरंत बाद परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में घायल सोनू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद परिजन उन्हें एक निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है। ग्रामीण अनूप धकरे ने बताया कि गांव के बीच से गुजर रही इस खतरनाक हाईवोल्टेज लाइन के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्युत निगम के उच्चाधिकारियों से लाइन को तुरंत हटवाने की मांग की है। मांग करने वालों में जयवीर बघेल, अनूप धकरे, रामकुमार और रामप्रताप सहित कई ग्रामीण प्रमुख रूप से शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed