{"_id":"693333a8c6c7b4abe9079750","slug":"a-young-man-lost-his-life-in-a-road-accident-kasganj-news-c-175-1-agr1054-140396-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: सड़क हादसे में युवक की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: सड़क हादसे में युवक की गई जान
Sat, 06 Dec 2025 01:04 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sat, 06 Dec 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
फोटो09कासगंज में पोस्टमार्टम गृह पर मृतक युवक संजीव के बारे में जानकारी देते परिजन। संवाद
कासगंज । कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात सोरों गेट बारह पत्थर मैदान के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। परिजन अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत होना बता रहे है। वहीं पुलिस कुत्ता टकराने को हादसे की वजह मान रही है। मृतक रात को काम समाप्त करने के बाद अपने घर लौट रहा था।
आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 2/435 निवासी संजीव (48) पुत्र कृपाल सिंह एक निजी कंपनी में काम करते थे। उनके छोटे भाई राजकुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात 10:30 बजे बाइक से होकर घर लौट रहे थे। सोरों गेट बारह पत्थर मैदान के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर घायल हो गए। घटना के बाद राहगीर व आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल संजीव को जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि कुत्ता के बाइक से टकराने से युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया है।
-- -- -- -
तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
कासगंज। मृतक संजीव एक निजी कंपनी में काम करके परिवार का पालन पोषण करके थे। छोटे भाई राजकुमार ने बताया कि भाई के दो बेटी व एक बेटा है। इनमें बड़ा बेटा हिमांशु (22), बेटी सौम्या (16), लाडो (8) की है। भाई की मौत के बाद उनकी पत्नी उमा सहित अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद