फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   A wave of faith will surge on the Ganga Ghats, PAC's flood unit will take charge.

Kasganj News: गंगाघाटों पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब, पीएसी की फ्लड यूनिट संभालेगी कमान

Sun, 24 May 2026 11:02 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
A wave of faith will surge on the Ganga Ghats, PAC's flood unit will take charge.
फोटो31सोरोंजी कोतवाली में आयोजित बैठक में पुलिस कर्मियों को निर्देश देतीं सीओ आंचल चौहान।संवा
कासगंज। गंगा दशहरा के पर्व पर आज सोमवार को जिले के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ेगा। इस महापर्व के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित कर लिए हैं। लाखों की संख्या में श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे।
विज्ञापन

तीर्थनगरी सोरोंजी के हरि की पौड़ी, कादरगंज, लहरा, अल्लीपुर बरबारा, इस्माइलपुर और शहवाजपुर घाटों पर सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के लिए पहुंचेंगे। इसके अतिरिक्त, पड़ोसी जनपद बदायूं के कछला गंगाघाट पर भी गृह जिले और आसपास के जिलों से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

एसपी ओपी सिंह ने स्वयं सभी सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने सभी प्रमुख घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ प्रशिक्षित गोताखोरों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। किसी भी अप्रिय घटना या आपात स्थिति से निपटने के लिए सोरोंजी और कादरगंज गंगाघाट पर पीएसी की विशेष फ्लड यूनिट को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन






रविवार को सोरोंजी कोतवाली में सीओ सदर आंचल चौहान ने पुलिस बल के साथ एक महत्वपूर्ण ब्रीफिंग की। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों के साथ अत्यंत शालीनता का व्यवहार करने के कड़े निर्देश दिए। सीओ ने प्रशासनिक टीम के साथ मिलकर विभिन्न घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed