फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   A unique performance by Kali Akhara was seen in the procession of Maa Durga

Kasganj News: मां दुर्गा की शोभायात्रा में दिखा काली अखाड़े का अनूठा प्रदर्शन

Fri, 27 Mar 2026 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Fri, 27 Mar 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। रामनवमी पर शुक्रवार को मां काली सेवा समिति ने मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा निकाली। यह शोभायात्रा पंचायती बाग से धूमधाम के साथ शुरू हुई। इसमें विभिन्न देवी-देवताओं की मनमोहक झांकियां शामिल थीं।
विज्ञापन

शोभायात्रा में सबसे आगे गणेश महाराज की झांकी निकली। इसके पीछे शिव-पार्वती, मां दुर्गा, हनुमान और राधा-कृष्ण की झांकियां थीं। डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर राम भक्त जमकर थिरकते रहे। काली अखाड़ा के कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए, जिन्हें देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा का समापन पंचायती बाग स्थित मां काली मंदिर में आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। यह शोभायात्रा पंचायती बाग से शुरू होकर हनुमानगढ़ी चौराहा पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद यह सुदामापुरी सड़क, सब्जी मंडी और टीन बाजार से गुजरी। राजाराम चौराहा, मोहल्ला धनपाल और मोहल्ला घासी होते हुए यह सर्राफा बाजार पहुंची। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष ऋषि अग्रवाल, ब्रजमोहन गुप्ता, अशोक पाठक, विकास गुप्ता, विकल्प गुप्ता, अमित महाजन और हरिओम गुप्त आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed