{"_id":"6a04be608dc8edf70e0d247d","slug":"a-seventh-grade-student-riding-a-bicycle-was-crushed-to-death-by-a-tractor-trolley-kasganj-news-c-175-1-agr1054-147589-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल सवार सातवीं के छात्र को रौंदा, माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल सवार सातवीं के छात्र को रौंदा, माैत
विज्ञापन
फोटो15कासगंज के पोस्टमार्टम गृह पर रोते बिलखते मृतक छात्र जितेंद्र के परिजन । संवाद
कासगंज। अमांपुर मार्ग पर बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। केए पीजी कॉलेज के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार गांव मांमों निवासी जितेंद्र कुमार (14) की ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई।
जितेंद्र वीएबी इंटर कॉलेज में कक्षा सात का छात्र था। वह बुधवार को स्कूल की छुट्टी के बाद किसी काम से अमांपुर सड़क की ओर जा रहा था। तभी ईंटों से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद छात्र ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहिए के नीचे आ गया।
घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की। एंबुलेंस की मदद से छात्र को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र की मौत की सूचना मिलने पर परिजन व ग्रामीण जिला अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। कोतवाली प्रभारी प्रवेश राणा ने बताया कि शव को शव परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि परिजन की ओर से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
-- -- -- -- -- -- -
परिवार में सबसे छोटा था जितेंद्र
जितेंद्र के पिता दुर्बेश कुमार मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनके तीन बच्चे हैं, जिनमें खुशबू (18) और सचिन (16) से छोटा जितेंद्र (14) था। छोटे बेटे की मौत के बाद मां सुनीता देवी और अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। मां सुनीता और बहन खुशबू जितेंद्र की मौत के बाद बार-बार बेहोश हो रही थीं। गांव की महिलाएं उन्हें ढांढस बंधा रही थीं।