फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   A government team will assess the reality of development in three blocks.

Kasganj News: तीन ब्लॉकों में विकास की हकीकत परखेगी शासन की टीम

Sat, 03 Oct 2026 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sat, 03 Oct 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। सरकारी योजनाओं के आंकड़ों और कागजी प्रगति के बाद अब विकास कार्यों की असल तस्वीर शासन के अधिकारी मौके पर जाकर देखेंगे। जिले के तीन आकांक्षात्मक विकास खंड अमांपुर, गंजडुंडवारा और सोरोंजी में 5 से 8 अक्तूबर तक विशेष सचिव स्तर के नोडल अधिकारी स्थलीय निरीक्षण करेंगे। स्कूल, अस्पताल, आंगनबाड़ी केंद्र और ग्राम पंचायतों में सुविधाओं की स्थिति देखने के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, आधारभूत ढांचे और सामाजिक विकास से जुड़े 50 इंडीकेटर्स पर प्रगति परखी जाएगी। निरीक्षण के बाद अधिकारियों को 9 अक्तूबर तक अपनी रिपोर्ट नियोजन विभाग के पोर्टल पर उपलब्ध करानी होगी।आकांक्षात्मक विकास खंड कार्यक्रम के तहत सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रगति की नियमित निगरानी की जा रही है। जिले की सोरोंजी,अमांपुर और गंजडुंडवारा विकास खंड में क्षेत्रों के 50 इंडीकेटर्स के आधार पर उपलब्धियों का आकलन किया जा रहा है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विकास खंडों को नीति आयोग और प्रदेश सरकार की ओर से प्रोत्साहन धनराशि भी दी जाती है। डीपीआरओ राजेश चौरसिया ने बताया कि 5 अक्तूबर को कलेक्ट्रेट के रुद्राक्ष सभागार में जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी के साथ आकांक्षात्मक विकास खंड कार्यक्रम की योजनाओं और उपलब्धियों की समीक्षा बैठक होगी। पूरे कार्यक्रम के लिए मुख्य विकास अधिकारी को जनपद स्तर का नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन

स्कूल-अस्पताल से ग्राम पंचायत तक होगी पड़ताल :
निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य केंद्रों और विद्यालयों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। विद्यालयों में पेयजल, बिजली, फर्नीचर, क्रियाशील शौचालय, छात्र-शिक्षक अनुपात और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए प्रशिक्षित शिक्षकों की उपलब्धता देखी जाएगी। ग्राम पंचायत और पंचायत सचिवालय में पंचायत सहायक तथा डाटा एंट्री ऑपरेटर की उपलब्धता देखेंगे। इसके अलावा पोषण पुनर्वास केंद्र, रिसोर्स रिकवरी सेंटर और स्वयं सहायता समूह केंद्रों का भी भ्रमण किया जाएगा।
विज्ञापन

तीनों ब्लॉकों के लिए नोडल अधिकारी नामित :
अमांपुर के लिए विशेष सचिव ऊर्जा रविंद्र सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उनके सहयोग के लिए बीडीओ कुलदीप कुमार कुशवाहा और जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश चौरसिया को नामित किया गया है। गंजडुंडवारा में पर्यटन विभाग की विशेष सचिव एवं निदेशक पर्यटन मृदुल चौधरी नोडल अधिकारी होंगी। उनके साथ बीडीओ महेंद्र सिंह और जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय सिंह रहेंगे। सोरोंजी में सर्व शिक्षा अभियान के अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक प्रेम रंजन सिंह नोडल अधिकारी होंगे। उनके सहयोग के लिए बीडीओ नाथूराम और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास कुमार सिंह को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article