{"_id":"63bec5a187216d300d52c244","slug":"a-fire-broke-out-in-a-house-due-to-which-goods-worth-lakhs-were-burnt-to-ashes-in-kasganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj: घर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख, लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj: घर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख, लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया
Wed, 11 Jan 2023 07:51 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 11 Jan 2023 07:51 PM IST
सार
कासगंज में एक घर में अचानक आग लग गई। धुआं उठता देख लोग मौके की तरफ भागे। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। जब तक लोग आग पर काबू पाते तब तक लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
आग लगने से सामान जलकर राख हो गया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कासगंज के अमांपुर कस्बा के जवाहर नगर मोहल्ला स्थित एक मकान में मंगलवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक लोग आग पर काबू पाते अंदर रखा सामान जल कर राख हो गया। लोगों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। क्षेत्रीय विधायक और नगर पंचायत अध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
जवाहर नगर मोहल्ला निवासी सजमा बेगम पत्नी वाहिद अली का मकान बंद था। उसका पति दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। खुद सजना बेगम किसी काम से गांव करसाना गई थी। इस दौरान उसके बंद पड़े मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। लोगों ने काफी प्रयास कर आग बुझाया, लेकिन तब तक घर में रखा सामान जलकर राख हो चुका था। लोगों ने मकान में आग लगने की सूचना सजमा को दी। सूचना पर वह मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि आग लगने से उसके मकान में रखी अलमारी, कपड़े, चारपाई, बेड, राजाई, गद्दे, टीवी, फ्रिज, बिजली केबिल सहित अन्य घरेलू सामान जलकर राख गए। उसने बताया कि इस घटना में करीब 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। विधायक हरिओम वर्मा और नगर पंचायत अध्यक्ष चांद अली मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिला से वार्ता कर उसके दुख दर्द को सुना और हर संभव मदद दिए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
