फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   A confluence of tradition and trend: From Jaipuri lehengas to Banarasi silk

परंपरा और ट्रेंड का संगम : जयपुरी लहंगे से बनारसी रेशम तक

Fri, 06 Feb 2026 09:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 09:25 PM IST
विज्ञापन
A confluence of tradition and trend: From Jaipuri lehengas to Banarasi silk
फोटो02कासगंज में  दुकान से साड़ी खरीदती महिलाएं। संवाद
कासगंज। सहालग के आगमन के साथ ही दुल्हनों के परिधानों में परंपरा और आधुनिकता का मनमोहक मेल देखने को मिल रहा है। दुल्हनों की पसंद में एक ओर जयपुरी लहंगों की बारीक कारीगरी और राजसी रंगत खास जगह बना रही है तो दूसरी ओर बनारसी व रेशम की साड़ियां भी लुभा रही हैं।
विज्ञापन

शादी-ब्याह के मौसम में बढ़ी खरीदारी से बाजारों में चहल-पहल लौट आई है। इस सहालग में हर आयु वर्ग की महिलाएं पारंपरिक सौंदर्य के साथ आधुनिक अंदाज को अपनाते हुए अपने परिधान चयन में संतुलन बनाती नजर आ रही हैं। महिलाओं की पहली पसंद हल्के वजन और चमकदार फिनिश के परिधान युवतियों को खूब भा रहे हैं। वहीं, डोला कपड़े की साड़ियाें और लहंगों की भी मांग हैं। यह कम कीमत में शानदार लुक देते हैं।
विज्ञापन


फैशन के बदलते रुझानों में कपड़े को मोड़कर और कुचलकर तैयार किए गए परिधान खासा आकर्षण में हैं। ये डिजाइन न अलग दिखते हैं बल्कि इन्हें पहनना भी बेहद सहज और आरामदेह होता है। इसके साथ ही सिफॉन की साड़ियां एक बार फिर फैशन में लौट आई हैं। हल्की, लहराती और सादगी भरी सिफॉन साड़ियां दुल्हन की सहेलियों और विवाह समारोह में शामिल होने वाली महिलाओं की पहली पसंद बनती जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विक्रेता पंकज अग्रवाल का कहना है कि सहालग को ध्यान में रखते हुए नई रेंज बाजार में उतारी गई है जिन्हें महिलाएं पसंद कर रही हैं। वहीं, दीपक अग्रवाल ने बताया कि इस बार खरीदारी का रुझान बदला है और महिलाएं फैशन के अनुरूप परिधानों का चयन कर रही हैं।


रस्मों के हिसाब से अलग-अलग परिधान
सहालग के मौसम में महिलाएं हल्दी, मेहंदी, संगीत और विवाह जैसी सभी रस्मों के लिए अलग-अलग परिधानों की खरीदारी कर रही हैं। हल्दी के लिए हल्के और चमकीले रंग, मेहंदी के लिए आरामदायक और ट्रेंडी डिज़ाइन, संगीत के लिए आकर्षक परिधान तथा विवाह के लिए पारंपरिक और भव्य पोशाकें पसंद की जा रही हैं। इससे बाजार में विविधता, रौनक और खरीदारी का दायरा बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed