फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   A child was burnt due to electric shock from an HT line and was referred for treatment.

Kasganj News: साइबर सेल ने वापस दिलाए खाते से निकले 3.84 लाख रुपये

Sat, 23 May 2026 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sat, 23 May 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। सदर कोतवाली के गांव कुतुबपुर में रहने वाले युवक के खाते से गांव के ही युवक ने साइबर ठगी की वारदात को अंजाम दे डाला। शातिर ने भोले-भाले युवक को झांसे में लेकर उसके बैंक एकाउंट को अपने फोन में यूपीआई से लिंक कर लिया। इसके बाद खाते से 3.84 लाख रुपये अलग-अलग खातों में भेजकर निकाल लिए। पीड़ित ने खाते से रुपये निकलने की शिकायत की तो साइबर सेल की जांच में शातिर की पोल खुल गई। साइबर सेल ने शनिवार को शातिर से युवक को रुपये वापस दिलाए।
विज्ञापन

साइबर सेल प्रभारी सोनू सिंह ने बताया कि गांव कुतुबपुर निवासी संतोष कुमार ने 19 मई को उसके खाता से यूपीआई आईडी के जरिये करीब 3,84,000 रुपये निकाले जाने की शिकायत नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज कराई थी। मामला साइबर सेल के पास पहुंचा तो टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध खातों में धनराशि को फ्रिज करा दिया। साइबर ने मामले की गहनता से जांच की तो पता चला कि जिस यूपीआई आईडी से अलग-अलग खातों में रुपये भेजे गए थे, वह संतोष कुमार के बैंक खाते से लिंक थी। साइबर सेल ने मामले में आगे जांच की तो पता चला कि गांव के ही एक व्यक्ति ने संतोष को झांसे में लेकर किसी तरह उसके बैंक खाते को अपने फोन के यूपीआई से लिंक कर लिया था। इसके बाद पिछले दो-तीन महीने में कई बार उसके खाते से अलग-अलग एकाउंट में यूपीआई की मदद से रुपये भेजकर निकाल लिए थे।
विज्ञापन

जब संतोष बीते दिनों बैंक से रुपये निकालने गए तो पता चला कि उनके खाते में रुपये ही नहीं है। यह सुनकर उनके होश उड़ गए। जब उन्हें पता चला कि यूपीआई आईडी से रुपये निकाले गए तो साइबर फ्रॉड की आशंका के चलते पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। साइबर सेल प्रभारी ने बताया कि शातिर को ट्रेस करके उससे संपर्क किया गया और पीड़ित को उसके खाते से निकाले गए 3.84 लाख रुपये वापस दिलाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed