{"_id":"69befeaa9e1db776a4004481","slug":"a-bridge-will-be-built-on-the-kali-river-benefiting-25-lakh-people-kasganj-news-c-175-1-agr1054-145031-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: काली नदी पर बनेगा पुल, ढाई लाख लोगों को होगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: काली नदी पर बनेगा पुल, ढाई लाख लोगों को होगा फायदा
Sun, 22 Mar 2026 01:55 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
फोटो16कासगंज में भैंसोरा खुर्द के पास बहती काली नदी । संवाद
- फोटो : samvad
कासगंज। भैंसोरा खुर्द सहित आसपास के गांवों के लोगों के लिए राहत की खबर है। सदर विधायक देवेंद्र राजपूत की पहल पर काली नदी पुल निर्माण के लिए शासन से मंजूरी मिल गई है। इससे करीब ढाई से अधिक आबादी को लाभ मिलेगा। इस पुल के बनने से ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और किसानों को अपनी उपज मंडियों तक पहुंचाने में काफी सहूलियत मिलेगी।भैंसोरा खुर्द के पास काली नदी पर लंबे समय से पुल निर्माण की मांग की जा रही थी। सहावर, मोहनुपर, अमांपुर से कासगंज होते हुए एटा, मिरहची, नदरई की ओर से आने जाने वाले अमरपुर काली नदी पुल पर होने निकलते हैं। इससे कासगंज-अमांपुर रोड पर आए दिन जाम के हालात बन जाते हैं। जाम लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र के लोगों ने सदर विधायक विधायक से भैंसोरा खुर्द के पास पुल बनाने की मांग की। इसके बाद पुल निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया। शासन ने पुल निर्माण के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। पुल बनने के बाद क्षेत्र के लोगों को आवागमन के लिए लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। इससे समय और अतिरिक्त खर्च दोनों की बचत होगी। खासकर किसानों के लिए यह परियोजना काफी लाभकारी साबित होगी, क्योंकि वे अपनी फसल और अन्य कृषि उत्पाद आसानी से मंडी तक पहुंचा सकेंगे। सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने बताया कि भैंसोरा खुर्द पर पुल बनवाने के लिए लोगों ने मांग की थी। शासन ने पुल निर्माण के लिए मंजूरी दे दी है। 16 करोड़ रुपये की लागत से सेतु निगम पुल का निर्माण कराएगी। कार्य पूरा होने से क्षेत्र के ढाई लाख से अधिक लोगों को राहत मिलेगी। पुल निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी और इसे निर्धारित समय में पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। प्रधान प्रतिनिधि,भैंसोरा खुर्द नन्नें का कहना है कि बाबू भैंसोरा खुर्द के पास पुल बनाए जाने से किसानों को राहत मिलेगी। किसानों को अपनी उपज लेकर मंडी पहुंचने में आसानी होगी। पुल बनाए जाने पर क्षेत्र में आस-पास के लोगों को राहत मिलेगी। प्रधान तिलसई खुर्द रणजीत सिंह क कहना है कि मंडी जाने के लिए अमरपुर काली नदी से होकर गुजरना पड़ता है। अमांपुर अड्डा के पास आए दिन जाम लग जाता है। काली नदी पर पुल बनाए जाने से जाम से राहत मिलेगी।
दो दर्जन से अधिक गांवों को मिलेगा लाभ: भैंसोरा खुर्द पर पुल बनाए जाने से दो दर्जन से अधिक गांवों को सुगमता मिलेगी। ढिलावली निवासी तोताराम ने बताया कि भैंसोरा खुर्द, भैंसोरा बुजुर्ग, नगला पोपी, नगला भट्टा, किशोरी नगला, तिलसई कला, तबालपुर,मौसमपुर, अल्लीपुर, नगला ताल, तिलसई खुर्द, मुबारिकपुर, सिंगतरा,मनौटा, नसरतपुर, मुंडा नगला, ऐंठपुरा, नगला टटी, सुल्तानपुर सहित अन्य गांव के लोगों का सफर आसान होगा। उन्होंने बताया कि मोहनपुरा मटर मंडी में मटर बेचने जाने वाले किसानों को मंडी तक पहुंचने में आसानी होगी।
विज्ञापन
दो दर्जन से अधिक गांवों को मिलेगा लाभ: भैंसोरा खुर्द पर पुल बनाए जाने से दो दर्जन से अधिक गांवों को सुगमता मिलेगी। ढिलावली निवासी तोताराम ने बताया कि भैंसोरा खुर्द, भैंसोरा बुजुर्ग, नगला पोपी, नगला भट्टा, किशोरी नगला, तिलसई कला, तबालपुर,मौसमपुर, अल्लीपुर, नगला ताल, तिलसई खुर्द, मुबारिकपुर, सिंगतरा,मनौटा, नसरतपुर, मुंडा नगला, ऐंठपुरा, नगला टटी, सुल्तानपुर सहित अन्य गांव के लोगों का सफर आसान होगा। उन्होंने बताया कि मोहनपुरा मटर मंडी में मटर बेचने जाने वाले किसानों को मंडी तक पहुंचने में आसानी होगी।
विज्ञापन