फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   64 centers have been set up for the board exams, objections have been sought.

Kasganj News: बोर्ड परीक्षा के लिए 64 केंद्र निर्धारित, मांगी गई आपत्ति

Thu, 18 Dec 2025 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Thu, 18 Dec 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए प्रस्तावित सूची की आपत्तियों का निस्तारण के बाद अंतिम सूची जारी कर दी गई है। परीक्षा के लिए 64 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। 22 दिसंबर तक नई सूची पर आपत्ति दी जा सकेंगी। इसके बाद 30 दिसंबर को सूची जारी होगी। जिले में हाईस्कूल में 21679 तथा इंटर में 18113 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है। परिषद ने पहले इन परीक्षार्थियों के लिए 59 केंद्र प्रस्तावित कर सूची जारी की थी। इस पर आपत्ति मांगी गई। 44 आपत्तियां दर्ज कराई गई। इन आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद बोर्ड को संशोधित सूची भेजी गई। संशोधित सूची में 8 विद्यालयों को हटा दिया गया। इनके स्थान पर नए विद्यालयों को सूची में शामिल किया गया। इसके अलावा 5 और नए विद्यालयों को सूची में स्थान मिल गया। इसके बाद अब 64 विद्यालय परीक्षा केंद्र के लिए निर्धारित हो गए। सूची में अब 2 राजकीय, 25 अशासकीय सहायता प्राप्त तथा 37 वित्त विहीन विद्यालयों को स्थान मिला है। आपत्ति होने पर परीक्षार्थी, प्रधानाचार्य, प्रवंधक, अभिभावक आदि पोर्टल पर दर्ज करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed