फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   56 complaints, five resolved on the spot

Kasganj News: 56 फरियाद, पांच को हुआ मौके पर निस्तारण

Sun, 19 Apr 2026 02:53 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 19 Apr 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
56 complaints, five resolved on the spot
फोटो 34 - थाना सहावर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की ​शिकायतें सुनते डीएम, प्र - फोटो : Samvad
सहावर (कासगंज)। जिलाधिकारी प्रणय सिंह और पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने तहसील सहावर के सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान 56 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें से पांच मौके पर निस्तारित किए गए।जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों का त्वरित, गुणवत्तापरक एवं निष्पक्ष निस्तारण ही शासन की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी प्राप्त प्रार्थना पत्रों को शीघ्रता से निस्तारित करना सुनिश्चित करें। संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों के समक्ष अधिक धनराशि के बिजली के बिल आने, विधवा और व वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिलने, राशन कार्ड बनवाने, भूमि की पैमाइश कराने, अवैध कब्जा हटवाने, राजस्व, भूमि विवाद, उत्पीड़न, आपसी विवाद आदि से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए। इस दौरान उपजिलाधिकारी एसएन त्रिपाठी, सीओ शाहिदा नसरीन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा जिले की सदर तहसील व पटियाली तहसील में संंबंधित अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed