फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   55 percent voter turnout in Maheshwari Samaj's triennial elections

Kasganj News: माहेश्वरी समाज के त्रिवार्षिक चुनाव में 55 प्रतिशत मतदान

Tue, 30 Dec 2025 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Tue, 30 Dec 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
55 percent voter turnout in Maheshwari Samaj's triennial elections
फोटो34कासगंज में डीडू माहेश्वरी समाज के चुनाव में मतदान करने के लिएउ  पहुंचे मतदाता । संवाद
कासगंज। श्री डीडू माहेश्वरी युवक मंडल के त्रिवार्षिक चुनाव के लिए श्रीमती गंगा देवी माहेश्वरी भवन में सोमवार को वोट डाले गए। 55.85 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसी के साथ 39 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिकाओं में बंद हो गया। मंगलवार को मतगणना के बाद प्रत्याशियों की किस्मत खुलेगी। सुरक्षा के लिए मतदान स्थल पर पीएसी तैनात रही।
विज्ञापन

चुनाव के लिए समाज के लोगों में काफी उत्साह देखा गया। प्रत्याशी व उनके समर्थक मतदान आरंभ होने से पहले ही पहुंचना शुरू हो गए। चुनाव संपन्न होने तक रेलवे रोड क्षेत्र में समाज के लोगों की भीड़ जुटी रही। मतदान स्थल पर मतदाताओं की सुविधा के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए। चुनाव में मंडल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री, उपमंत्री, भंडारी, निरीक्षक, प्रबंधक, तीन उप प्रबंध, कोषाध्यक्ष व 14 सदस्य पद के लिए वोट डाले गए। मतदान के लिए 12 बूथ बनाए गए। मतदान सुबह 9 बजे से शुरू हुआ।
विज्ञापन

प्रत्याशी एवं उनके समर्थक मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए प्रयास करते रहे। मतदान स्थल के बाहर समाज के लोगों की भीड़ जमा रही। मतदान शाम 5:30 बजे तक चला। 2025 मतदाताओं में से 1131 ने अपने वोट डाले। मतदान के बाद मतपेटिकाओं को सील करने के बाद सुरक्षा में रख दिया गया। चुनाव प्रशासनिक अधिकारी प्रदीप कावरा ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण संपन्न होगा। मंगलवार को सुबह 9 बजे से मतगणना शुरू होगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed