फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   45 units of anti-snake venom was given to save life of child after snake bite

UP: सांप का ऐसा जहर...10 साल के बालक को डसा, अस्पताल में लगानी पड़ी 45 यूनिट एंटी स्नेक वेनम; तब बची जान

Sat, 27 Sep 2025 11:51 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 27 Sep 2025 11:51 PM IST
सार

सांप के डसने पर परिजनों ने बालक को अस्पताल में भर्ती कराया। हालात कुछ सुधार होने पर परिजन बच्चे को घर ले गए, लेकिन उसकी तबीयत फिर से बिगड़ गई। 45 एंटी स्नेक वेनम लगने के बाद बच्चे की जान बच सकी।

विज्ञापन
45 units of anti-snake venom was given to save life of child after snake bite
बच्चे को लगानी पड़ी 45 यूनिट एंटी स्नेक वैक्सीन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सांप अगर डस ले तो तुरंत सरकारी अस्पताल इलाज के लिए जाना चाहिए। वहां एंटी स्नेक वेनम (सांप काटने की वैक्सीन) लगने से इंसान की जान बच जाती है। यह बात आमतौर पर सभी को पता है। सामान्य केस में अमूमन एक या दो वैक्सीन लगाने से इंसान की जान बच जाती है। लेकिन बीते दिनों एक बालक को जिला संयुक्त चिकित्सालय अस्पताल में एक-दो नहीं बल्कि पूरी 45 यूनिट एंटी स्नेक वेनम वैक्सीन लगाई गई, तब जाकर उसकी जान बच सकी। अब बालक की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन


गांव बस्तौली सुन्नगढ़़ी निवासी आकाश (10) पुत्र कल्याण सिंह को 25 सितंबर को घर पर खेलते समय सांप ने डस लिया। बेहोशी की हालत में परिजन जिला संयुक्त चिकित्सालय में लेकर आए। डॉ. अंकित यादव ने बालक का उपचार किया। 20 वैक्सीन लगाने के बाद हालत में सुधार आने के बाद परिजन उसे घर ले गए। घर ले जाने के बाद बालक की हालत फिर बिगड़ गई। 
विज्ञापन


 

इस पर परिजन ने उपचार के लिए बायगीर को बुला लिया। मगर हालत में सुधार होने के बजाय आकाश की तबीयत और खराब होने लगी। उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद परिजन फिर से शुक्रवार को जिला अस्पताल लेकर आए। डॉ. वीर बहादुर ने फिर से बालक को 25 वैक्सीन लगाई। 

 

इसके बाद बालक की हालत में सुधार हो सका। सीएमएस डॉ. संजीव सक्सेना ने बताया कि बालक को 20 वैक्सीन लगाने के बाद हालत में कुछ सुधार होने पर परिजन अपने साथ घर ले गए थे। शुक्रवार को उसे दोबारा भर्ती किया गया। इसके बाद उसे 25 वैक्सीन लगाने के साथ व अन्य सहायक दवाएं दी गई। अब बालक खतरे से बाहर है।

 
विज्ञापन

अधिकतम 20 एंटी स्नेक वेनम लगा चुके हैं
बालक का उपचार करने वाले डॉ. अंकित यादव ने बताया कि सर्प दंश के अधिकांश मामलों में एक-दो या ज्यादा से ज्यादा तीन वैक्सीन में पीड़ित ठीक हो जाता है। लेकिन यहां 20 वैक्सीन के बाद हालत फिर बिगड़ी तो बालक को फिर से 25 एंटी स्नेक वेनम लगाई गईं।

ये भी पढ़ें-UP: एटा में भीषण हादसा...ट्रक और बस में आमने-सामने की भिड़ंत, चालक की माैके पर ही माैत; 12 लोग घायल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed