फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   34 centres designated for the procurement of paddy, maize, and pearl millet.

Kasganj News: धान, मक्का और बाजरा खरीद के लिए 34 केंद्र तय

Tue, 29 Sep 2026 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। खरीफ सीजन में किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए जिले में धान, मक्का और बाजरा खरीद की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रशासन ने तीनों फसलों की खरीद के लिए कुल 34 क्रय केंद्र निर्धारित किए हैं। इनमें धान खरीद के लिए 17, मक्का के लिए चार और बाजरा के लिए 13 केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

क्रय केंद्रों पर किसानों से शासन के निर्धारित मानकों के अनुसार उपज की खरीद की जाएगी। प्रशासन की ओर से केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

मक्का व बाजरा की खरीद एक अक्तूबर से शुरू होगी। जबकि धान की खरीद 15 अक्तूबर से शुरू होगी। अधिकारियों के अनुसार क्रय केंद्रों पर किसानों की उपज की तौल और खरीद निर्धारित प्रक्रिया के तहत की जाएगी। किसानों को उनकी उपज का भुगतान नियमानुसार कराया जाएगा। केंद्रों पर खरीद के दौरान किसानों की शिकायतों के निस्तारण की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------

वर्जन
फसलों की खरीद के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। पहले मक्का व बाजरा की खरीद शुरू की जाएगी। इसके बाद धान की खरीद होगी। - अरुण कुमार त्रिपाठी, डीआरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed