{"_id":"69b5a8de64d209eafd0c15f1","slug":"3200-homes-lose-power-due-to-non-recharge-kasganj-news-c-175-1-agr1054-144682-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: रिचार्ज न होने से 3,200 घरों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: रिचार्ज न होने से 3,200 घरों की बिजली गुल
Sat, 14 Mar 2026 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sat, 14 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
फोटो09कासगंज में बिलराम गेट विद्युत निगम कार्यालय पर रिचार्ज जमा करने के लिए लगी भीड़। स्रो
कासगंज। जिले में पुराने मीटरों की जगह लगाए गए स्मार्ट मीटरों पर शुक्रवार से स्मार्ट प्रीपेड व्यवस्था लागू कर दी गई। नई व्यवस्था लागू होते ही पहले दिन ही 3,200 घरों की बिजली गुल हो गई। जिन उपभोक्ताओं के खाते में बैलेंस शून्य हो गया, उनके यहां आपूर्ति स्वतः बंद हो गई। जिले में एक लाख 37 हजार से अधिक स्मार्ट प्रीपेड कनेक्शन धारक हैं।
विद्युत निगम की ओर से जिले में 1,88,011 उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य है। अब तक 1,45,602 उपभोक्ताओं के घरों में नए स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। इनमें से भी 1,37,000 उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर में प्रीपेड व्यवस्था चालू हो चुकी है। शुक्रवार को पहले दिन प्रीपेड व्यव्स्था लागू होने के बाद रिचार्ज न करने पर विद्युत निगम ने 3,200 घरों की बिजली गुल कर दी। इन घरों में विद्युत आपूर्ति न मिलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं कुछ लोगों ने विद्युत कनेक्शन को रिचार्ज किया इसके बाद उनके घरों की बिजली चालू हो गई। प्रीपेड स्मार्ट मीटर में मोबाइल फोन की तरह पहले रिचार्ज करना होगा, तभी लोगों के घरों की विद्युत आपूर्ति जारी रहेगी। बैलेंस समाप्त होते ही मीटर से बिजली सप्लाई स्वतः बंद हो जाएगी।
-- --
अधिशासी अभियंता राहुल वर्नवाल ने बताया कि जिले में स्मार्ट प्रीपेड व्यवस्था लागू हो गई है। पहले दिन जनपद में 3200 उपभोक्ताओं के घरों की बिजली स्वत: ही कट गई। लोग बिजली बिल का भुगतान डिजिटल माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें यूपीपीसीएल की वेबसाइट, मोबाइल एप, भीम, फोनपे, गूगल पे सहित अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए भुगतान कर कनेक्शन रिचार्ज कर सकते हैं। लोगों की सुविधा के लिए कार्यालय पर काउंटर बनाए गए हैं। इससे वह रिचार्ज कर सकें।