फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   21 vehicles challaned for making noise with their horns

Kasganj News: हॉर्न से शोर करने वाले 21 वाहनों के चालान

Sat, 06 Jun 2026 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sat, 06 Jun 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रभावी पालन को सुनिश्चित करने के लिए जिले में चलाए गए विशेष दो दिवसीय अभियान के दौरान कुल 320 वाहनों के चालान काटे गए और नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर 5.45 लाख रुपये का ऑनलाइन शमन शुल्क लगाया गया। इसके अलावा 21 हाई-वॉल्यूम वाहनों को भी चालान किया गया।
विज्ञापन

एसपी ओपी सिंह के निर्देशन में, शनिवार को यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने राजकोल्ड तिराहा, कासगंज-एटा रोड बाईपास, नदरई तिराहा, बिलराम गेट चौराहा, मालगोदाम चौराहा और कैनाल बाईपास पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान का मुख्य उद्देश्य मोडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, ड्रिंक एंड ड्राइव और हूटर जैसी बढ़ती प्रवृत्तियों पर रोक लगाना था।
विज्ञापन

जांच में 80 डेसिबल से अधिक आवाज करने वाले 21 वाहन और दोपहिया वाहनों के मोडिफाइड साइलेंसर पाए गए, जिनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। इसके अलावा यात्री वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी, गलत दिशा में वाहन चलाना, बिना फिटनेस वाहन चलाना, बिना हेलमेट या सीट बेल्ट वाहन चलाना, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी, मालवाहक वाहन में सवारी लेना और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने जैसे कई उल्लंघन भी सामने आए। इन सभी मामलों में वाहन चालकों के खिलाफ चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed