फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   20.93 crore deposited under Electricity Bill Relief Scheme, 28 thousand consumers availed the benefit

Kasganj News: विद्युत बिल राहत योजना में 20.93 करोड़ जमा, 28 हजार उपभोक्ताओं ने उठाया लाभ

Thu, 19 Feb 2026 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Thu, 19 Feb 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
20.93 crore deposited under Electricity Bill Relief Scheme, 28 thousand consumers availed the benefit
फोटो01गांव लुहर्रा में आयोजित विद्युत ​शिविर में बकाया बिल जमा करने पहुंचे लोग। संवाद - फोटो : कार्यक्रम में बच्चों ने पोस्टर बनाकर किया जागरूक।
कासगंज। विद्युत बिल राहत योजना में विद्युत निगम को बड़ी सफलता मिली है। जिले में तीसरे चरण के दौरान 28 हजार उपभोक्ताओं ने 20.93 करोड़ रुपये बकाया बिल जमा कर योजना का लाभ उठाया। वहीं बिजली चोरी के 941 मामलों का निस्तारण कर 2.73 करोड़ रुपये का राजस्व वसूला गया। अधिक से अधिक लोगों को योजना से जोड़ने के लिए निगम की ओर से विभिन्न स्थानों पर लगातार शिविर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सरकार बकाया बिल जमा करने के लिए तीन चरणों में वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) योजना चला रही है। पहले व दूसरे चरण में काफी संख्या में उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कर बकाया राशि जमा की। एक दिसंबर से 18 फरवरी तक तीसरे चरण के अभियान के दौरान 28,384 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कर 20.93 करोड़ रुपये जमा बकाया बिल के रूप में जमा किए। इसी दौरान बिजली चोरी के 941 मामलों का निस्तारण किया गया। इनमें 2.73 करोड़ रुपये का राजस्व व शमन शुल्क जमा कराया गया। विद्युत निगम की ओर लगाए जा रहे शिविरों में उपभोक्ताओं को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कराने की प्रक्रिया भी समझाई जा रही है। इससे लोग स्वयं पंजीकरण कराकर योजना का लाभ ले सकें।
विज्ञापन

28 फरवरी तक ले सकते हैं योजना का लाभ
-जिले में बकाया बिल जमा करने के लिए विद्युत राहत योजना चल रही है। इस योजना में 1 दिसंबर से 18 फरवरी तक 28,384 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराकर ओटीएस योजना में 20.93 करोड़ रुपये बकाया बिल जमा किया है। 28 फरवरी तक बकाया बिल जमा करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। ऑनलाइन पोर्टल रेड के माध्यम से पंजीकरण कराने के बारे में भी उपभोक्ताओं को समझाया जा रहा है। -राहुल वर्नवाल,अधिशाषी अभियंता शहरी क्षेत्र कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed