{"_id":"6a8f2a0263be5d445505b2cb","slug":"20-kg-of-spoiled-laddus-were-destroyed-and-samples-of-ghevar-were-collected-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-152825-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: 20 किलो सड़े लड्डू कराए नष्ट और घेवर के नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: 20 किलो सड़े लड्डू कराए नष्ट और घेवर के नमूने लिए
विज्ञापन
अमांपुर रोड पर मिष्ठान की दुकान पर घेबर चेक करतीं खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रतिभा त्रिपाठी। स्रो
कासगंज। रक्षाबंधन पर मिठाइयों की भारी मांग के बीच मिलावटखोरों पर नकेल कसने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने जांच अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में विभागीय टीम ने अमांपुर चौराहे और पटियाली में निरीक्षण कर कार्रवाई की।
सहायक आयुक्त (खाद्य) कुलदीप सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रतिभा त्रिपाठी ने अमांपुर चौराहे पर जांच की जहां विक्रेता बिना खाद्य पंजीकरण के घेवर बेचते मिले। टीम ने खोआयुक्त घेवर के दो नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं।
वहीं, आईजीआरएस पर मिली शिकायत के आधार पर पटियाली रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित चौहान स्वीट्स का औचक निरीक्षण किया गया। खराब खोआ से मिठाई बनाए जाने की शिकायत पर तैयार लौंज का एक नमूना संग्रहित किया गया। जांच के दौरान दुकान में एक ट्रे में करीब 20 किलो दुर्गंधयुक्त बूंदी के लड्डू मिले। अनुपयुक्त पाए जाने पर इन्हें मौके पर ही नष्ट करा दिया गया।
विज्ञापन
सहायक आयुक्त कुलदीप सिंह ने स्पष्ट किया है कि लैब से जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।