फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   14,972 consumers deposited Rs 10.69 crore under OTS.

Kasganj News: ओटीएस में 14972 उपभोक्ताओं ने जमा किए 10.69 करोड़ रुपये

Sun, 28 Dec 2025 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 28 Dec 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
14,972 consumers deposited Rs 10.69 crore under OTS.
फोटो21गांव नगला केहर में ओटीएस स्कीम के बारे में जानकारी देते ।स्रोत:​विभाग
कासगंज। विद्युत निगम की ओर से बकायेदारों को राहत देने के लिए वन टाइम सेटेलमेंट (ओटीएस) योजना चल रही है। इसमें में 1 से 28 दिसंबर तक 14,972 उपभोक्ताओं ने 10.69 करोड़ रुपये बकाया बिल जमा किया है। वहीं विद्युत चोरी के 390 मामलों में 1.10 करोड़ रुपये राजस्व जमा कर योजना का लाभ लिया है।
विज्ञापन

विद्युत निगम कर्मी अलग -अलग स्थानों पर शिविर आयोजित कर बकाया बिल जमा कर हैं। इस योजना में घरेलू 2 किलो वाट तथा वाणिज्यिक 1 किलोवाट कनेक्शन धारक उपभोक्ता अपना पंजीकरण कराकर ओटीएस स्कीम का लाभ ले रहे हैं। लोगों को ऑनलाइन पोर्टल रेड (RAID) के माध्यम से भी अपना बकाया बिल पंजीकरण करने के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन




प्रथम चरणों में ओटीएस योजना में अबतक 14972 लोगों ने पंजीकरण कराकर लाभ उठाया है। बकाया बिल जमा करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इससे उन्हें ओटीएस योजना का लाभ मिल सके। उपभोक्ताओं ऑनलाइन पोर्टल रेड (RAID)के माध्यम से भी अपना बकाया बिल पंजीकरण कर जमा कर सकते हैं। - राहुल वर्नवाल,अधिशाषी अभियंता शहरी क्षेत्र कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed