{"_id":"694d7ee43de6f38e0806a7b1","slug":"12210-consumers-deposited-rs-830-crore-under-the-ots-scheme-kasganj-news-c-175-1-agr1054-141310-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: ओटीएस योजना में 12210 उपभोक्ताओं ने जमा किए 8.30 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: ओटीएस योजना में 12210 उपभोक्ताओं ने जमा किए 8.30 करोड़ रुपये
Thu, 25 Dec 2025 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Thu, 25 Dec 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। विद्युत निगम की ओर से बकायेदारों को राहत देने के लिए बिजली बिल राहत योजना चल रही है। वन टाइम सैटलमेंट (ओटीएस) योजना में 1 से 24 दिसंबर तक 12210 उपभोक्ताओं ने 8.30 करोड़ रुपये बकाया बिल जमा किया है। वहीं विद्युत चोरी के 310 मामलों में 90 लाख रुपये राजस्व जमा कर योजना का लाभ लिया है।
जिले में 1 दिसंबर से ओटीएस योजना चल रही है। इसमें उपभोक्ताओं को तीन चरणों में बकाया बिल जमा करने का लाभ दिया जा रहा है। शहरी फीडर क्षेत्र में 30562 उपभोक्ताओं पर 84 करोड़ रुपया बकाया है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के 65671 उपभोक्ताओं ने 108 करोड़ रुपये बिल जमा नही किया था। योजना में घरेलू 2 किलो वाट तथा वाणिज्यिक 1 किलोवाट कनेक्शन धारक उपभोक्ता अपना पंजीकरण कराकर ओटीएस स्कीम का लाभ ले रहे हैं। 1 दिसंबर से अब तक 12210 विद्युत उपभोक्ताओं ने पहले चरण में पंजीकरण कराकर 8.30 करोड़ रुपये बकाया बिल जमा किया है। वहीं 310 विद्युत चोरी के मामलों में लोगों ने 90 लाख रुपये का राजस्व जमा किया है। अधिशाषी अभियंता शहरी क्षेत्र राहुल वर्नवाल ने बताया कि तीन चरणों में ओटीएस योजना का लोगों को लाभ दिया जा रहा है। इससे बकाया बिल जमा में लोगों को सहूलियत मिलेगी। बकाया बिल जमा करने के लिए अलग-अलग स्थानों पर शिविर भी लगाए जा रहे हैं। इससे लोगों को परेशानी न हो सके। उपभोक्ताओं ऑनलाइन पोर्टल रेड (RAID)के माध्यम से भी अपना बकाया बिल पंजीकरण कर जमा कर सकते हैं।