फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   10 women players selected for divisional hockey trials

Kasganj News: 10 महिला खिलाड़ी हॉकी के मंडलीय ट्रायल के लिए चयनित

Thu, 11 Dec 2025 12:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Thu, 11 Dec 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
10 women players selected for divisional hockey trials
फोटो22सोरोंजी के स्पोर्ट्स स्टेडियम हॉकी के लिए ट्रायल देतीं ​खिलाड़ी। संवाद
कासगंज। राज्य स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता को मंडलीय टीम का चयन करने के लिए बुधवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें 10 खिलाड़ी मंडलीय ट्रायल को चयनित किए गए। ये खिलाड़ी बृहस्पतिवार को अलीगढ़ में आयोजित मंडलीय ट्रायल में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

उप क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 18 दिसंबर 2025 तक अयोध्या में किया जाएगा। इसके लिए जिला खेल कार्यालय कासगंज की ओर से जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें प्रतिभाग करने वाली खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ललिता, देवकी, पूजा, मधु, प्राची, नंदनी, कविता, शिखा व अंजू को मंडलीय ट्रायल के लिए चयनित कर लिया। ये खिलाड़ी 11 दिसंबर 2025 को महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम अलीगढ़ में होने वाले मंडलीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगी। इसमें चयनित खिलाड़ी मंडलीय टीम में शामिल होकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। इस दौरान नरेंद्र कुमार, शिल्पी मुन्ना लाल सहित अन्य खेल प्रशिक्षक व अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed