फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   YouTuber Shivani Kumari's house caught fire, police rushed to the news of five people burning to death

Auraiya: यूट्यूबर शिवानी कुमारी के घर लगी आग, पांच लोगों के जलकर मरने की सूचना पर दौड़ी पुलिस, पढ़ें पूरा मामला

Wed, 22 May 2024 02:16 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 22 May 2024 02:16 PM IST
सार

Auraiya News: सहार ब्लॉक के अरियरी गांव में यूट्यूबर शिवानी कुमारी के घर आग लगने की सूचना पुलिस को मिली। बताया कि घटना में चार से पांच लोग जलकर मर गए हैं। आनन फानन कई थानों को फोर्स गांव पहुंचा, जहां जांच में सूचना फर्जी निकली।

विज्ञापन
YouTuber Shivani Kumari's house caught fire, police rushed to the news of five people burning to death
घटनास्थल पर लगी भारी भीड़ - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले में बुधवार को डायल 112 पर मिली सूचना पर जिले के कई थानों की पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम भागकर सहार ब्लॉक के गांव अरियरी पहुंची। सूचना देने वाले ने बताया कि यूट्यूबर शिवानी कुमारी के घर में आग लग गई है, जिसमें चार से पांच लोग जलकर मर गए हैं।

विज्ञापन

इतनी बड़ी संख्या में लोगों की करने की सूचना मिलकर पुलिस के हाथ पांव फूल गए।, लेकिन मौके पर पहुंचने पर शिकायत को फर्जी मिलता देख पुलिस की सांस में सांस आई। पुलिस फर्जी सूचना देने वाले की जानकारी करने में जुट गई है। 

विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा ने बताया कि किसी ने डायल 112 पर अरियरी गांव में आग लगे और उसमें चार से पांच लोगों के जलकर मरने की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही शहर दिबियापुर सहायल थाना पुलिस के अलावा फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।

विज्ञापन

फर्जी सूचना देने वाले की तलाश में जुटी पुलिस
सीओ सिटी महेंद्र प्रताप भी मौके पर पहुंचे। पुलिस की जांच पड़ताल में मामला फर्जी पाया गया। बताया कि फर्जी सूचना देने वाले की पुलिस तलाश कर रही है। इस तरह की फर्जी सूचना किसने और क्यों दी है, ये सूचना देने वाले के गिरफ्त में आने के बाद ही पता चलेगा।

विज्ञापन

जल्द गिरफ्तार होगा आरोपी
बताया कि आग में कई लोगों के जलने की सूचना पर वह भी घटना स्थल के लिए रवाना हुए थे , लेकिन रास्ते में ही सीओ सिटी ने फोन से सूचना को फर्जी होने की जानकारी दी। बताया कि आरोपी को जल्द ही पुलिस गिरफ्तार कर लेगी। वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि शिवानी कुमारी आज गांव में नहीं है, वह कहीं बाहर गई हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed