फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Youth will take the path of self-employment by opening Agri Junction

Kanpur News: एग्री जंक्शन खोलकर स्वरोजगार की राह पकड़ेंगे युवा

Sat, 28 Jun 2025 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Youth will take the path of self-employment by opening Agri Junction
इटावा। कृषि विभाग ने पढ़े-लिखे बेरोजगारों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए अवसर प्रदान किया है। युवा अब एग्री जंक्शन शॉप खोलकर कमाई का जरिया बना सकते हैं। युवाओं को चयनित कर योजना के तहत दुकान खोलने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन


एग्री जंक्शन में एक छत के नीचे बीज, उर्वरक और रसायन मिलेगा। किराये के मकान में दुकान खोलने पर सरकार की ओर से हर महीने एक हजार रुपये किराया और पांच लाख रुपये का ऋण दिया जाएगा। सब्सिडी भी मिलेगी। इसके लिए 20 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

कृषि उपनिदेशक आरएन सिंह ने बताया कि लाइसेंस धारक ही एग्री जंक्शन शॉप खोलने के पात्र होंगे। कृषि विभाग एग्री जंक्शन के नाम से ब्लॉकों में दुकान खोलकर 18 से 40 वर्ष आयु के कृषि या रसायन विज्ञान के बेरोजगार स्नातकों को रोजगार दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं को आवेदन करने के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, शैक्षिक प्रमाण पत्र में स्नातक या फिर एग्री जंक्शन केंद्र के प्रमाण के लिए कृषि विषय से पढ़ाई का प्रमाणपत्र देना होगा। फोटो और मोबाइल नंबर कार्यालय में जमा करने होंगे। सत्यापन के बाद लाभार्थी को योजना का लाभ दिया जाएगा।


कृषि उपनिदेशक ने बताया कि जो युवा, कृषि से स्नातक की पढ़ाई पूरी कर घर में बेरोजगार बैठे हैं, उन्हें एग्री जंक्शन शॉप खोलने का मौका दिया जा रहा है। दुकान के जरिये रोजगार के अवसर मिलेंगे और विभाग की ओर से मदद भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed